“बीसीसीआई तुमको धक्के देकर बाहर निकाले इससे पहले तुम सन्यास ले लो शाहिद अफरीदी ने इस भारतीय खिलाड़ी को दी सलाह

VIRAT

एशिया कप 2022 का सीजन विराट कोहली के लिए शानदार साबित हुआ। कींग कोहली के बल्ले से लगभग 3 साल बाद शतक देखने को मिलता है। इसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थी‌। इन्होंने इस साल के एशिया कप में दो अर्धशतक और एक शतक अपने नाम किए। विराट कोहली ने 53 गेंद में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक लगाया और नाबाद 122 रन बनाए थे।

शाहिद अफरीदी के द्वारा विराट कोहली को सलाह

विराट कोहली के 71वें शतक को देखकर पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शाहिद अफरीदी शुभकामना देते हैं। तथा इसी के साथ एक अजीबोगरीब भी सलाह देते हैं। शाहिद अफरीदी की विराट कोहली को दी गई सलाह चौंकाने वाली है। समा टीवी पर बातचीत करते हुए शाहिद अफरीदी ने कहते हैं कि,

“विराट ने जिस तरह से खेला है, अपने करियर की जो शुरुआत की थी, शुरुआत में उन्होंने खुद का नाम बनाने से पहले संघर्ष किया था। वह एक चैंपियन हैं और मेरा मानना ​​है कि एक समय ऐसा आता है जब आप संन्यास की ओर बढ़ रहे होते हैं। और इस स्थिति में आपकी कोशिश होनी चाहिए आप टॉप पर रहते हुए क्रिकेट से अलविदा लें।”

अफरीदी ने आगे कहा,

“ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिए कि आपको टीम से ड्रॉप होना पड़े, जब आप अपने खेल के टॉप पर हों। बहुत कम ही क्रिकेटर अपनी अच्छी फॉर्म में रहते हुए रिटायर होते हैं। खासकर एशिया में बहुत ही कम खिलाड़ी ऐसा करते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि जब विराट रिटायर होंगे तो वह इसी स्टाइल में क्रिकेट को अलविदा कहेंगे।”

एशिया कप 2022 में विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एशिया कप 2022 में रनों के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। एशिया कप 2022 में इन्होंने पांच पारियों में 147.59 के स्ट्राइक रेट के साथ 276 रन बनाए हैं। वहीं इनकी एवरेज 92.00 की रही। पांच पारियों में इन्होंने 2 अर्धशतक जड़े हैं, और एक शतक। वहीं पूरे मैच में उन्होंने 20 चौके और 11 छक्के लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अफगानिस्तान के खिलाफ रहा इन्होंने उस मैच में 122 रनों की धुआंधार पारी खेलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top