एक बार फिर गरजा किंग का बल्ला, विश्नोई ने 400 के स्ट्राइक रेट से बनाये इतने रन

kohli

एशिया कप 2022 एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच में यह दूसरा मुकाबला है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हैं। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आते हैं। रोहित शर्मा पहले ओवर की आखिरी गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाते हैं। लेकिन रोहित शर्मा लम्बी पारी खेलने में असमर्थ रहते हैं। रोहित शर्मा 16 गेंदों में 28 रन बनाते हैं। इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और तीन चौके लगाते हैं। टीम इंडिया का पहला विकेट 54 रनों पर रोहित शर्मा के रूप में गिरता है। ऐसा लग रहा था कि रोहित शर्मा आज लंबी पारी खेलने में सफल होंगे। लेकिन आक्रामक रूप में आने के बाद वह अपना विकेट गंवा बैठते हैं। पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ ने अपने टीम के लिए पहला विकेट निकालते हैं।

इनके बाद केएल राहुल भी लंबी पारी नहीं खेल पाते हैं। 62 रनों पर टीम इंडिया का दूसरा विकेट राहुल के रूप में गिरता है। इन्होंने 28 रनों की पारी खेलते हैं, इस पारी में इन्होंने 2 छक्के और 1 चौके जड़े थे। सूर्यकुमार यादव भी लम्बी पारी खेलने में असफल नजर आते हैं। यादव दो चौकों की मदद से 13 रन की पारी खेलते हैं। इसी के साथ ऋषभ पंत भी दो चौकों की मदद से 14 रन की पारी खेलते हैं। दोनों ओपनर बल्लेबाज के आउट होने के बाद विकेट गिरने लगता है। विराट कोहली परिस्थितियों को समझकर। सही लय में बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं।

इस मैच में हार्दिक पांड्या का बल्ला फ्लाप नजर आता है। मोहम्मद हसनैन के गेंद पर हार्दिक पांड्या मोहम्मद नवाज के हाथों में आसान सा कैच पकड़ा बैठते हैं। हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद दीपक हुड्डा बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं।विराट कोहली टीम के लक्ष्य को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। छक्के के साथ विराट कोहली अपने अर्धशतक पूरा करते हैं। विराट कोहली दो मैचों में लगातार दो अर्धशतक लगाते हैं। विराट कोहली का साथ दीपक हुड्डा काफी सही तरीके से निभाते हैं।लेकिन नसीम शाह के ओवरों में दीपक हुड्डा अपने विकेट को गंवा बैठते है। दीपक हुड्डा दो चौकों की मदद से 16 रनों की पारी खेलते हैं। 60 रनों पर विराट कोहली आसिफ के द्वारा रन आउट हो जाते हैं। आखरी ओवर में विराट कोहली के बल्ले पर एक भी गेंद नहीं आ रहे थी। उन्होंने लगातार तीन गेंद डाॅट कर देते हैं। तथा चौथी गेंद पर रन आउट हो जाते हैं। इस तरह टीम इंडिया ने 181 रनों के लक्ष्य को विरोध के पाकिस्तान के सामने रखते हैं।

क्या पाकिस्तान इस लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा। कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top