KKR से निकलते ही तीन खिलाड़ी लगातार कर रहे हैं रनों की बरसात

gill

जैसा कि दोस्तों वर्तमान समय में भारतीय टीम T20 फॉर्मेट के सबसे नंबर वन टीम बन गई है। इसका सबसे बड़ा मुख्य स्रोत भारतीय टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन है जोकि दिन पर दिन काफी लाजवाब साबित हो रहा है। आज इस लेख के जरिए हम उन तीन खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे, जो कोलकाता की टीम को छोड़ने के बाद भारतीय टीम में शानदार प्रदर्शन दिखाएं।

शुभमन गिल

इस लिस्ट में सबसे उच्च शिखर पर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभ्मन गिल का नाम आता है। जो कि वर्तमान समय में बेहद शानदार बल्लेबाजी का परिचय दिए हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि इन्होंने अपने आईपीएल करियर में कोलकाता टीम के लिए कुल 55 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 1147 रन बनाए। जिसके बाद वर्ष 2022 में वह गुजरात टाइटंस में चले गए। इस दौरान उन्होंने अपनी कुल 16 पारियों में 483 रन ठोके। हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में उन्होंने शानदार 126 रनों की शतकीय पारी खेलते हैं।

सूर्यकुमार यादव

जैसा कि दोस्तों आपको बता दे सूर्यकुमार यादव को सर्वप्रथम मुंबई इंडियंस ने खरीदा था लेकिन खराब प्रदर्शन की बदौलत मुंबई टीम ने इन्हें अपने स्क्वाड निकाल दिया। जिसके बाद 2014 में कोलकाता टीम ने अपने स्क्वाड में सम्मिलित किया। लेकिन वर्तमान समय में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। हालांकि सूर्या वर्तमान समय में T20 फॉर्मेट के सुपर स्टार बल्लेबाजों में से एक हैं। अब इन्हें 360-degree नाम से भी पुकारा जाता है।

राहुल त्रिपाठी

जैसा कि दोस्तों हाल ही में खेले गए भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में राहुल त्रिपाठी 22 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों के तेजतर्रार पारी खेले थे। इस पारी में उन्होंने कुछ रचनात्मक छक्के भी लगाए। कोलकाता की तरफ से राहुल ने 27 पारियां खेलीं और शानदार 627 रन बनाए। फिर 2022 में केकेआर ने राहुल रिटेन नहीं किया। फिर हैदराबाद ने इन्हें साढ़े 8 करोड़ की मोटी रकम देकर खरीद लिया। अब उनका सिलेक्शन टीम इंडिया के लिए भी हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top