क्या यही टीम पे सभी भारतीयों को था नाज, एशिया में ही दिख गई औकात क्या जीतेगा वर्ल्ड कप

IND VS SL

आज मंगलवार को श्रीलंका और भारत के बीच भिड़ंत हुई। इन दोनों टीम के कप्तान पहले मैदान में टॉस के लिए आते हैं। टॉस श्रीलंका के पक्ष में गिरता है। टॉस को जीतकर श्रीलंका के कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर यह मुकाबला टीम इंडिया हार जाती है तो आगे चलकर इनको बहुत से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पिछले मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से शिकस्त खा चुके हैं।

IND VS SL

भारतीय टीम के बल्लेबाज टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल दुबई इंटरनेशनल मैदान पर उतरते हैं। एक बार फिर इस मुकाबले में किया केएल राहुल फ्लाॅप नजर आते हैं। इन्होंने एक चौके की मदद से 7 रनों की पारी खेलते हैं। एशिया कप 2022 का सीजन की और राहुल के लिए काफी खराब साबित हुआ। इन्होंने किसी भी मैच में लम्बी पारी नहीं खेली।

श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा का आक्रामक रूप देखने को नजर आता है। रोहित शर्मा शुरुआत से ही रचनात्मक शाॅट
खेलना शुरू कर देते हैं। रोहित शर्मा टीम के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन्होंने 41 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से 72 रनों की बेमिसाल पारी खेलते हैं। वही इनका स्ट्राइक रेट 175.61 का रहता है।

फाॅर्म से टूट पड़े विराट कोहली

पिछले कुछ मैचों में विराट कोहली कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं। इन्होंने हांगकांग के खिलाफ 59 रनों की बेमिसाल पारी खेलते हैं। वही अपने तीसरे मुकाबले पाकिस्तान के खिलाफ 60 रनों की पारी खेलते हैं। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली जीरो रन बनाकर पवेलियन लौट जाते हैं।

भारत और श्रीलंका

सूर्यकुमार यादव आक्रामक रूप में आ जाने के बाद अपने विकेट को गंवा बैठते हैं। एक छक्के और एक चौके की मदद से सूर्यकुमार यादव 34 रनों की पारी खेलते हैं। रोहित शर्मा के बाद इन्होंने टीम में बड़ा योगदान देते हैं। हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत 17-17 रनों की पारी खेलते हैं। इन बल्लेबाजों के बाद दीपक हुड्डा 3 रनों की पारी खेलते हैं। रविचंद्र अश्विन एक छक्के की मदद से 15 रनों की पारी खेलते हैं। इन सभी बल्लेबाजों के सहयोग से टीम इंडिया का स्कोर 173 रन बनता है।

श्रीलंका टीम को यह मैच अपने नाम करने के लिए 174 रन बनाने पड़ेंगे। श्रीलंका टीम के गेंदबाज दिलशान मदूशंका ने कमाल की गेंदबाज़ी की। इन्होंने 4 ओवरों में 24 रन देकर तीन अहम विकेट निकालते हैं। दासून और चमिका का दो-दो विकेट चटकाते हैं। वही महेश दीक्षाना को एक विकेट प्राप्त होता है।

जवाब में श्रीलंका ने मुहतोड़ जवाब देते हुए इंडिया को 6 विकेट से करारी हार का माला पहनाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top