5 चहेते खिलाडियों को ले बढ़ा साल 2022, देखें लिस्ट

team

2022 साल खत्म होने में बस कुछ ही घंटों की देरी है। आपको बता दें 2022 के सीजन में ऐसे पांच खिलाड़ी सन्यास लिए हैं जो पहले मैदान पर अपने जलवे को बिखेर रखे थे। हांलांकि इन खिलाड़ियों ने आज संयास ले लिया है। आइए जाने उन खिलाड़ियों के बारे में

1:- किरन पोलार्ड

इस लिस्ट में सबसे उच्च शिखर पर वेस्टइंडीज टीम के स्टार ऑलराउंडर किरन पोलार्ड का नाम आता है। आपको बता दें किरण पोलार्ड ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संयास ले लिए हैं। इन्होंने संन्यास की घोषणा 20 अप्रैल 2022 को किए थे।

2:- इयोन मोर्गन

इयोन मोर्गन इंग्लैंड टीम के घातक बल्लेबाजों में से एक थे। इन्होंने अपने दम पर इंग्लैंड को साल 2019 का वनडे वर्ल्ड दिलाया था। वही आपको बता दे इन्होंने अपने संन्यास की घोषणा जून मे किया था। वह इंग्लैंड को वनडे वर्ल्ड कप दिलाने वाले पहले कप्तान भी बने थे।

3:- झूलन गोस्वामी

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने साल 2022 में ही रिटायरमेंट का ऐलान की थी। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेला। उन्होंने 12 टेस्ट मैचों में कुल 44 विकेट लिए थे। 204 वनडे मैचों में 255 विकेट लिए। वहीं, 68 T20 मैचों में 56 विकेट लिए।

4:- रॉबिन उथप्पा

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर 2007 के वर्ल्ड कप को जिताने वाले रोबिन उथप्पा का नाम आता है। आपको बता दें रॉबिन उथप्पा ने 14 सितंबर 2022 को सन्यास का ऐलान किया। इन्होंने भारतीय टीम के लिए 46 वनडे मैच और भारत T20 मैच खेले हैं।

5:- मिताली राज

भारतीय महिला टीम की कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज ने 8 जून 2022 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट का संन्यास लेने का ऐलान किया था। 40 साल की उम्र में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर पर विराम लगाने का फैसला किया। उन्होंने भारत के लिए 12 टेस्ट, 232 वनडे और 89 टी20 मैच खेले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top