रोमांचक मैच में टीम इंडिया की शानदार जीत के साथ मुकाबले में बने 16 बड़े रिकॉर्ड, गिल ने रचा इतिहास

ind vs nz

कल रात हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला बेहद रोमांचक साबित हुआ इस मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों का प्रदर्शन का पहला जवाब साबित हुआ, लेकिन अन्त जाकर टीम इंडिया इस मुकाबले को 12 रनों से जीत गई।

रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 349 रन बनाए।

इस दौरान भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभ्मन गिल 208 रनों की बेमिसाल पारी खेलते हैं। इस दौरान उन्होंने 19 चौके तथा 9 गगनचुंबी छक्के जड़े। जिससे टीम इंडिया एक विशाल स्कोर खड़ा कर पाई।

जवाब में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल 140 रनों की शानदार पारी खेले। इन्होंने मैच को जिताने का पूरा प्रयास किया। लेकिन अंतिम ओवर में यह शार्दुल ठाकुर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो जाते है। और इस मुकाबले को 12 रनों से हार जाते हैं।

आइए देखें पहले मुकाबले के रिकॉर्ड

1. भारत ने पहला वन-डे मैच जीतने के साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ 54वें एकदिवसीय मैच में जीत हासिल की। वही न्यूजीलैंड की टीम ने भारत के खिलाफ 50 मैचों में जीत हासिल की।

2. इस जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार साल एकदिवसीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल की। इसके पहले भारत ने फरवरी 2023 में वेलिंगटन में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी।

3 न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स ने अपने एकदिवसीय करियर में 150 चौके पूरे कर लिए हैं।

4. न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने 140 रनो की पारी खेली। वें न्यूजीलैंड की ओर से नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले तीसरे हाईएस्ट रन स्कोरर बने।

5.भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपने 50 मैच पूरे कर लिए हैं।

6.मिचेल सैंटनर ने 57 रन की पारी खेली। जिसके दौरान उन्होंने अपने एकदिवसीय करियर का तीसरा एकदिवसीय अर्धशतक जडा।

7. वही एकदिवसीय क्रिकेट में सातवें विकेट के लिए माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सेंटनर की जोड़ी तीसरे सबसे ज्यादा रन जोडने वाली जोड़ी बनी।

170 * ल्यूक रोंची बनाम एसएल डुनेडिन 2015

146 * मार्कस स्टोइनिस बनाम न्यूजीलैंड ऑकलैंड 2017

140 थिसारा परेरा बनाम न्यूजीलैंड माउंट माउंगानुई 2019

140 माइकल ब्रेसवेल बनाम भारत हैदराबाद 2023

8.मोहम्मद सिराज ने 2022 के बाद पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा 24 विकेट हासिल करने का कीर्तिमान भी स्थापित किया है।

9. आज माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सेंटनर की जोड़ी वनडे में भारत के खिलाफ 7वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ी भी बनी।

पिछला उच्चतम: मीरपुर में महमूदुल्लाह और मेहदी हसन द्वारा 148, 2022

10. भारत ने आखिरी 4 वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए

409/8 बनाम बांग्लादेश (चैटोग्राम)

373/7 बनाम श्रीलंका (गुवाहाटी)

390/5 बनाम श्रीलंका (त्रिवेंद्रम)

349/8 बनाम न्यूजीलैंड (हैदराबाद)

11. माइकल ब्रेसवेल एम एस धोनी के बाद नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए दो एकदिवसीय शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।

12. एक एकदिवसीय पारी में उच्चतम अंतर शीर्ष स्कोरर और अगले उच्चतम स्कोरर के बीच में

198 रोहित (264), कोहली (66) बनाम श्रीलंका कोलकाता 2014

195 गुप्टिल (237*), टेलर (42) बनाम वेस्टइंडीज वेलिंगटन 2015

174 शुभमन (208), रोहित (34) बनाम न्यूजीलैंड हैदराबाद 2023 *

13. माइकल ब्रेसवेल एकदिवसीय क्रिकेट में (57 गेंद) तीसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।

14. शुभमन गिल अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे टम उम्र में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।

23y 132d शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड हैदराबाद 2023

24y 145d इशान किशन बनाम बन चटोग्राम 2022

26y 186d रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु 2013

15. शुभमन गिल एकदिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी तो वहीं 8वें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्लेयर बने हैं।

16. शुभमन गिल 208 न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top