मैंने नेहाल से बोला था कि, सूर्यकुमार यादव ने आरसीबी की धज्जियां उड़ा कर बताई अपनी असली ताकत, जीत का बादशा बनकर खोला सबसे बड़ा राज

सूर्यकुमार यादव

आईपीएल 2023 का 54 मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच खेला गया। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वही ट्रांसफर के पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 199 रन बना डालें। वही इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने इसे काफी ज्यादा आसानी से हासिल कर लिया। मुंबई ने 6 विकेट और 21 गेंद पहले ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जीत में सबसे बड़ा हाथ मुंबई के दिग्गज बल्लेबाज और मिस्टर 360 नाम से प्रचलित सूर्यकुमार यादव का रहा है। सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी चुना गया। वही इस दौरान सूर्या ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जीत के बाद बड़ी प्रतिक्रियाएं सभी के सामने दी है।

प्लेऑफ के लिए इस टीम ने किया क्वालीफाई

मुकाबले को जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान

आपको बता दें कि इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम की तरफ से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 65 रन बनाए वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने 68 रन बनाया जिसके बाद औरत आरसीबी की टीम 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 199 रन बना पाई। वही इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने मात्र 35 गेंदों में 83 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। सूर्य कुमार की खतरनाक पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस टीम इस मुकाबले को 17 ओवर में ही अपने नाम कर लिया। वही यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण था क्योंकि प्लेऑफ का रास्ता अब काफी ज्यादा कठिन होने वाला है। वही इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले सूर्यकुमार यादव ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा है की,

 

 

टीम के नज‍रिए से यह बहुत जरूरी था और मैं योगदान दे पाया तो बहुत अच्‍छा लग रहा है। वे मुझे धीमी गेंदबाजी कर रहे थे और तब मैंने नेहाल से बात की कि अगर ऐसा होता है तो हम डबल चुराएंगे। गैप में बाउंड्री की बात है तो मैं अभ्‍यास इस तरह से करता हूं। मैं कंफर्ट जोन से बाहर आकर बल्‍लेबाजी करता हूं और वहीं रन बनाता हूं जहां मेरी ताकत है।

 

मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ की तरफ बढ़ाया मजबूत कदम

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को बुरी तरीके से हराने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान से सीधा तीसरे स्थान पर छलांग लगाई है। इस सीजन में मुंबई की है छठवीं जीत है। मुंबई इंडियंस की अब 12 अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट जीरो. 255 का अभी चल रहा है। मुंबई इंडियंस की टीम शुरू में लगातार मुकाबले हारने के बाद अब धीरे-धीरे प्लेऑफ में अब जगह अपनी मजबूत कर रही है। मुंबई इंडियंस को अभी तीन मुकाबले खेलने हैं ऐसे में उन को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब काफी ज्यादा संभावना बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top