T20 WORLD CUP : सेमीफाइनल की रेस हुई और भी रोमांचक जानिए कौन सी चार टीम पहुंचेगी सेमीफाइनल में।

IND VS WORLD CUP

T20 वर्ल्ड कप 2022 में सभी टीमें एक दूसरे को जोरदार टक्कर देती हुई नजर आ रही है। जिसमें टीम इंडिया भी उच्च शिखर पर मौजूद है। 29 अक्टूबर को सिडनी के मैदान पर न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स शतकीय पारी खेलने में सफल होते हैं और टीम ने 167 रन स्कोर बोर्ड पर लगाएं।

न्यूजीलैंड द्वारा बनाए गए लक्ष्य को श्रीलंका टीम प्राप्त नहीं कर पाते हैं। श्रीलंका टीम 102 रन पर ऑल आउट हो जाते हैं और इस मुकाबले को 65 रनों से हार जाती हैं। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड टीम सेमीफाइनल की ओर अग्रसर हो चुकी है। इसके बाद यह एक मुकाबला और जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्की कर लेगी। वर्तमान समय में न्यूजीलैंड टीम पॉइंट टेबल में टॉप वन पर मौजूद है।

न्यूजीलैंड ने आज अपने ऑलराऊंड प्रदर्शन से मैच जीता है। न्यूजीलैंड ने अब तक खेले गए दोनों मुकाबले में विरोधी टीम का हवा टाइट करते हुए प्रचंड जीत हासिल हैं। जिससे न्यूजीलैंड का रन रेट काफी ज्यादा शानदार हो चुका है। न्यूजीलैंड टीम 5 पाइंट्स और +3.850 के स्ट्राइक रेट से नंबर-1 पायदान पर है।

इंग्लैंड 3 पाइंट्स और 0.239 रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर है। आयरलैंड 3 पाइंट्स के साथ तीसरे और आस्ट्रेलिया 3 पाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है। श्रीलंका 2 पाइंट्स के साथ पांचवे और अफगानिस्तान भी 2 पाइंट्स के साथ टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है।

ग्रुप 2 में इंडिया का राज

ग्रुप 2 में अभी तक कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है। इस पॉइंट टेबल में टीम इंडिया 4 अंक के साथ पहले स्थान पर मौजूद है। वही दूसरे स्थान पर 5.200 रन रेट के कारण साउथ अफ्रीका 3 पॉइंट के साथ है। जिम्बाब्वे 3 अंक के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। बांग्लादेश 2 पॉइंट के साथ चौथे स्थान पर है, वहीं पाकिस्तान और नीदरलैंड एक भी मैच अपने नाम करने में असफल रहे हैं जिसके कारण इनका पॉइंट 0 है।

इस साल का विश्व कप किस टीम के नाम रहेगा। कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top