शुभ्मन गिल ने दोहरा शतक जड़कर बना डाले एक साथ 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, सचिन,कोहली, बाबर, रोहित सब पीछे

gill

जैसा कि दोस्तों आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की एक दिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय करते हैं रोहित शर्मा द्वारा लिया गया यह निर्णय बिल्कुल सही साबित हुआ। टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 349 रनों का विशाल स्कोर न्यूजीलैंड टीम के सामने खड़ा किया।

हैदराबाद में आया शुभ्मन गिल का तूफान

बल्लेबाजी का निर्णय करने के बाद भारतीय टीम की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए शुभ्मन गिल और रोहित शर्मा मैदान पर आते हैं। हालांकि रोहित शर्मा (34 रन) जल्द अपने विकेट को गवाह कर पवेलियन लौट गए। लेकिन शुभ्मन की 208 रनों की शानदार तोहरा शतकीय पारी खेलते हैं। इस पारी में उन्होंने 19 चौके तथा 9 गगनचुंबी छक्के जड़े।

शुभ्मन गिल ने बनाए यह 10 अनोखे रिकॉर्ड

1. शुभमन गिल ओडीआई में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। उन्होंने हाल में ईशान किशन द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को अपने नाम किया।

2. शुभमन गिल – 23 साल 132 दिन

इशान किशन (IND) – 24 साल और 145 दिन बनाम BAN (2022)

रोहित शर्मा (IND) – 26 साल और 186 दिन बनाम AUS (2013)

3. शुभमन का ये स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा स्कोर हैं।

शुभमन गिल – 208

सचिन तेंदुलकर – 186*

सचिन तेंदुलकर – 163*

विराट कोहली – 154*

सौरव गांगुली – 153

4. वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी:

फखर जमान (पाकिस्तान) – 18 पारी

इमाम-उल-हक (पाकिस्तान) – 19 पारी

शुभमन गिल (भारत ) – 19 पारी

5. वनडे में कैरियर के शुरुआत से सबसे कम समय में तीन शतक लगाने वाले भारतीय:

शिखर धवन – 17 पारियां

शुभमन गिल – 19 परियां

केएल राहुल – 24 पारियां

6. शुभमन गिल ओडीआई में डबल सेंचुरी जड़ने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज बने।

7. गिल ओडीआई में डबल सेंचुरी लगाने वाले विश्व के 8वें बल्लेबाज बने।

8. 2023 में शुभमन के नाम फिलहाल अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन है।

9. 2023 में शुभमन के नाम अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बाउंड्री और विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक (2) है।

10. गिल ने आज राजीव गांधी इंटरनेशन स्टेडियम में ओडीआई का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। आज से पहले सचिन ने 2009 में इस मैदान में 175 रन बनाए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top