MS Dhoni-Hardik Pandya Dance : हार्दिक पांड्या संग महेंद्र सिंह धोनी ने किया जबरदस्त डांस

VIRAL VIDEO

आज महेंद्र सिंह धोनी अपने शानदार प्रदर्शन के चलते भारतीय फैंसों के दिलों में राज करते हैं और करते रहेंगे। आईपीएल 2023 को लेकर माही तैयारी में लगे हुए हैं। वही हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज समाप्त होने के बाद हार्दिक पांड्या को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज से आराम दिया गया है।

इस समय सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बादशाह के पंजाबी गाने पर खिलाड़ी अपना जलवा दिखाते नजर आएं।

माही और हार्दिक के स्टेप देखकर हो जाएंगे हैरान

हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी का यह वायरल वीडियो दुबई का है। जहां पर वह बर्थडे पार्टी को सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड के मशहूर रैपर बादशाह अपने फेमस गाने ‘काला चश्मा’ पर रैप करते नजर आ रहे हैं।

साथ ही साथ महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या और ईशान किशन भी ठुमके लगाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस पार्टी के कई वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहे हैं। फैन्स न पूर्व कप्तान एमएस धोनी का यह अंदाज पहली बार ही देखा है।

इस बार फिर देखेंगे आईपीएल में m.s. धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक चेन्नई सुपर किंग के कप्तानी करते हुए चार बार ट्रॉफी दिलाएं है। हालांकि यह आशा लगाया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 के बाद संन्यास ले लेंगे। लेकिन यह कोई पक्की खबर नहीं है। आपको बता दें आईपीएल मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को होगा। वही मैचों का प्रसारण मार्च या अप्रैल के महीनों में शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top