IPL 2023: Arjun Tendulkar का काम हुआ आसान, बन गए अंपायर, Watch Video!

arjun

जैसा कि हम सब जानते हैं सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने अभी तक आईपीएल में अपना डेब्यू नहीं कर पाया है। पिछले 2 सालों से बेंच पर बैठे रहने के बाद अब अर्जुन तेंदुलकर एक प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में भी अपना डेब्यू नहीं कर पा रहे हैं। वही उम्मीद थी कि मुंबई इंडियंस टीम के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को दिल्ली कैपिटल टीम के खिलाफ डेब्यू करने का मौका दिया जाएगा लेकिन उस मुकाबले में भी इन्हें डेब्यु नहीं कराया गया । वहीं इसी बीच अर्जुन तेंदुलकर को स्टैंड में खड़े रहते हुए अंपायर के रूप में देखा गया है जिसका वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

 

अर्जुन तेंदुलकर बने अंपायर

 

आपको बता दें कि 10 ओवर में कुलदीप यादव की तरफ से फेंकी गई तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा ने जैसे ही डीप स्क्वायर लेग की तरफ फेका, वही उधर गेंद सीधा बाउंड्री में जा लगी और अंपायर काफी असहज दिखाई दे रहे थे कि चौका दूं या छक्का लेकिन तभी मुंबई इंडियंस टीम के साथ डगआउट में बैठे रहे अर्जुन तेंदुलकर ने छक्के का इशारा कर दिया।

Arjun Tendulkar का काम हुआ आसान

वही आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने देखा कि गेंद बाउंड्री पर जाकर कुशन से टकरा गई थी। ऐसी स्थिति का सामना करने पर अर्जुन तेंदुलकर ने तुरंत छक्के का इशारा किया और थर्ड अंपायर ने चेक किया तो अर्जुन की बात बिल्कुल सही साबित हुई। इसके बाद ग्राउंड अंपायर ने तुरंत फैसला सुनाया कि यह छक्का है।

 

वही इस मुकाबले से पहले मैदान में अर्जुन तेंदुलकर को देखा गया था कि वह अपने गेंदबाजी का अभ्यास करने के बावजूद भी एक भी मुकाबला खेलने का अवसर नहीं प्राप्त हो रहा है। अर्जुन तेंदुलकर इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम के लिए डेब्यू नहीं कर पा रहे हैं । लेकिन एमआई ने उन्हें एक प्रभावशाली खिलाड़ी के रूप में शामिल किया है और बताया जा रहा है कि जल्द ही अर्जुन तेंदुलकर इस आईपीएल में डेब्यू कर सकते हैं। वही आपको बता दें कि साल 2021 में पहली बार मुंबई इंडियंस टीम ने शामिल किया था लेकिन आज 3 साल हो गए और अभी भी अर्जुन तेंदुलकर को कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top