IPL 2023 : आईपीएल 2023 से बाहर हो सकते हैं यह पांच खिलाड़ी, इस दौरान मुंबई इंडियंस को लगा दोहरा झटका

pant

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन हो चुका है। ऑक्शन के समाप्त होने के बाद अब कुछ टीम के खिलाड़ी फ्रेंचाइजी पर टेंशन बढ़ा दिए है। जिसमें से इस लिस्ट में ऋषभ पंत का भी नाम है। जो हाल ही में इनका कार एक्सीडेंट हुआ है।

ऋषभ पंत को मैदान पर वापस लौटने के लिए अभी लंबे समय की जरूरत है। ऋषभ पंत के साथ-साथ कुछ ऐसे भी खिलाड़ी मौजूद है जो आई पी एल 2023 सीजन से दूर रह सकते हैं। उनमें दो खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के हैं, जिन्होंने आईपीएल 2023 (IPL 2023) से पहले रोहित शर्मा की टेंशन बढ़ा दी है।

ऋषभ पंत

भारतीय टीम के बल्लेबाज व दिल्ली कैपिटल के कप्तान ऋषभ पंत वर्तमान समय में एक्सीडेंट का शिकार हो गए हैं। इस एक्सीडेंट में इनको गंभीर चोट लगी है, जिसे देखने पर यह साफ हो गया है कि वापस मैदान पर लौटने में इन्हें कुछ महीनों या साल का समय लग सकती हैं।

मुंबई इंडियंस के दो खिलाड़ी है इंजर्ड

वर्तमान समय में रोहित शर्मा को डबल परेशानी झेलने का सामना करना पड़ रहा है, आपको बता दें, इन दिनों जसप्रीत बुमराह इंजरी से परेशान है वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया टीम के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन भी चोटिल हैं। मुंबई इंडियंस ने कैमरून ग्रीन को 17.50 करोड़ में शामिल किया है, जो आईपीएल इतिहास के दूसरी सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे।

ग्लेन मैक्सवेल

इन्हीं खिलाड़ियों के लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल का भी नाम आता है। आपको बता दें ग्लेन मैक्सवेल अपने घर में पैर फिसलने के कारण चोटिल हो गए।

जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड के तेज और धाकड़ बल्लेबाज ने गोल्फ खेलते वक्त खुद को चोटिल कर लिए थे, जिसके बाद वह काफी समय से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। आईपीएल 2023 (IPL 2023) में वह अपनी फ्रेंचाइजी पंजाब किंग के लिए खेल पाते हैं या नहीं इसे लेकर एक बहुत बड़ा सस्पेंस बरकरार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top