IPL के इतिहास में इस खिलाड़ी को मिली है सबसे ज्यादा रकम, धोनी दूसरे नंबर पर

ipl

इंडियन प्रीमियर लीग जिसे शॉर्ट फॉर्म में आईपीएल के नाम से जाना जाता है। इस क्रिकेट लीग को केवल भारत में ही नहीं पूरे दुनिया के लोगो मैं आईपीएल के प्रति दीवानगी देखी जाती हैं। अगर आईपीएल को पैसे की बौछार करने वाली लीग भी कहा जाए तो कोई गलत बात नहीं होगा। क्योंकि एकमात्र ऐसी क्रिकेट लीग है जो खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपए खर्च कर देती है। इस लीग से कई विदेशी खिलाड़ी 100 करोड रुपए से भी अधिक सैलरी आईपीएल में कमा चुके हैं। इसके अलावा आईपीएल 2023 के सीजन के लिए कई खिलाड़ी तो ₹15 करोड़ से भी अधिक रुपए में खरीदे गए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल के इतिहास में किस खिलाड़ी को सबसे अधिक सैलरी मिली है। इस लेख में हम बताएंगे इस खिलाड़ी को सबसे अधिक आईपीएल में रकम दिया गया है।

IPL के इतिहास में इस खिलाड़ी को मिली है सबसे ज्यादा सैलरी, एमएस धोनी हैं दूसरे नंबर पर

जबसे आईपीएल शुरू हुआ है और अभी 2023 के आईपीएल की सैलरी मिला दी जाए तो, अभी तक भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सैलरी के मामले में दूसरे स्थान पर है। वही मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक रकम पाने वाले खिलाड़ी बने हैं। इनके अलावा बेंगलुरु टीम के पूर्व कप्तान सैलरी के मामले मे विराट कोहली नंबर तीन स्थान पर है। इसके बाद मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना नंबर चौथे पर मौजूद हैं। वही आपको बता दें कि सबसे अधिक सैलरी पाने के लिस्ट में दो विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। जिनमें पहला नाम वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर सुनील नरेन का आता है। इनके बाद साउथ अफ्रीका के महान खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को सबसे अधिक सैलरी आईपीएल के द्वारा दिया जाता है।

 

किन खिलाड़ियों को मिला है कितना रकम

1. रोहित शर्मा: | 178.6 करोड़ रुपए

2. एमएस धोनी : | 176.84 करोड़ रुपए

3. विराट कोहली: | 173.2 करोड़ रुपए

4. सुरेश रैना: | 110.74 करोड़ रुपए

5. सुनील नारायण | 107.24 करोड़ रुपए

6. एबी डिविलियर्स: | 102.51 करोड़ रुपए

 

रोहित शर्मा ने पीछे छोड़ा महेंद्र सिंह धोनी को

मनीबॉल के रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शर्मा को आईपीएल के पहले तीन सीजन में डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद टीम की तरफ से खेलते हुए 3_3 करोड़ रुपए दिए गए थे। इसके बाद अगले सीजन में उनको मुंबई इंडियंस ने 9 करोड़ 20 लाख रुपए दिया था । इसके बाद अगले 4 लगातार सीजन में 12.50, 12.50 करोड़ रूपए दो बार मुंबई टीम ने वापस से दिया। इसके बाद साल 2018 से लेकर साल 2021 तक रोहित शर्मा को 15 ,₹15 करोड़ रूपए सालाना मिला। इसके बाद पिछले साल आईपीएल के सीजन में रोहित शर्मा को ₹16 करोड़ रुपए मुंबई इंडियंस टीम ने दिया। रोहित शर्मा का टोटल रकम 100 करोड़ 78 लाख 60 हजार है।

अगर महेंद्र सिंह धोनी की बात करी जाए तो उनको पहले 3 साल छह छह करोड़ रुपए मिले। इसके बाद अगले साल उनको 8 करोड़ 28 लाख रुपए सालाना दिया गया। स्कैन महेंद्र सिंह धोनी को साल 2014 और साल 2015 में साढ़े12 करोड़ रुपए चेन्नई टीम ने दीया। इसके बाद जब चेन्नई सुपर किंग को आईपीएल से 2 साल के लिए बैन कर दिया गया था तब राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स टीम की तरफ से इनको सालाना धन राशि साढ़े ₹12 करोड़ ही दिए गए। वही जब साल 2018 और 2021 में चेन्नई सुपर किंग टीम ने वापसी करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर ₹15 करोड़ रूपए सालाना दिया। इसके बाद एम एस धोनी को साल 2022 और साल 2023 में उनको ₹12 करोड़ रूपए मिले हैं। टोटल महेंद्र सिंह धोनी का रकम 100 करोड़ 76 लाख 84000 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top