वर्ल्ड कप में 5 बूढ़े खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, एक तो है 50 साल का, जबकि दो भारतीय है लिस्ट में शामिल

वर्ल्ड कप

वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब कुछ दिनों की ही देरी है। 16 अक्टूबर से क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। वही सुपर-12 का आगाज 22 अक्टूबर को होगा। वहीं टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगा।

इस वर्ल्ड कप में कुछ ऐसे खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसके बारे में आप जानकर हैरान रह जाएंगे। यह सभी खिलाड़ी फिटनेस से लेकर बल्लेबाजी में नंबर एक पर आते हैं। और साथ ही कई खिलाड़ी 2007 के वर्ल्ड कप कॉफी खेले हैं। आइए जाने उन खिलाड़ियों के बारे में

1:- डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)

ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक उम्र वाले खिलाड़ी डेविड वॉर्नर। कुछ ही दिनों में यह 36 साल के हो जाएंगे। लेकिन इनका बल्लेबाजी पहले के तरह तूफानी लगती है। वर्तमान समय में इन खिलाड़ियों के पास इतना अनुभव हो गया है कि, यह किसी भी गेंद को आसानी से पढ़ लेते हैं। पिछले वर्ष यह आस्ट्रेलिया टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाए थे। जिसके लिए इनको मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सौंपा गया था।

2:- रोहित शर्मा (भारत)

दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम आता है। रोहित शर्मा 35 साल 162 दिन के हिट मैन 2007 के बाद अब तक के सभी T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिए है। रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं तथा टीम को सही दिशा में गति प्रदान करते हैं।

3:- मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान)

37 साल और 281 दिन के मोहम्मद नबी टी20 वर्ल्डकप 2022 के सबसे ज्यादा उम्र वाले प्लेयर होगें। इनका जन्म 1 जनवरी 1985 को हुआ था। कप्तान मोहम्मद नबी ने अपने करियर में अब तक 101 टी20 इंटरनेशन मैचों में भाग लिए है। इस दौरान उन्होंने 140.37 के स्ट्राइक रेट से 1669 रन बनाने के अलावा 83 विकेट लिए हैं‌‌।

4:- दिनेश कार्तिक (भारत)

दिनेश कार्तिक टीम इंडिया के सबसे अधिक उम्र वाले खिलाड़ी है। इनके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है। हालांकि जिस प्रकार इनकी उम्र है उसी प्रकार से या शाॅट भी खेलते हुए नजर आते हैं। दिनेश कार्तिक टीम इंडिया के लिए अब तक 56 T20 मैच खेले हैं, जिसमें इन्होंने 29.21 की औसत से 672 रन बना चुके हैं।

5:- शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)

शाकिब अल हसन बांग्लादेश के सबसे अधिक उम्र वाले खिलाड़ी। इनका उम्र वर्तमान समय में 35 साल 200 दिन है। अपनी टीम के लिए इन्होंने 102 T20 मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 2061 रन बनाए हैं तथा 122 विकेट अपने खाते में जोड़ पाए हैं। इसी के साथ इनके पास T20 में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी हैं।

दरअसल राहुल द्रविड़ इंडिया टीम के कोच है जिनकी उम्र लगभग में 50 साल है और उनका सपोर्ट टीम इंडिया के लिए काफी जरुरी रहेगा।

इसे भी जाने

हलके में ले रही अफ्रीका को इंडिया ने चटाई धूल, देखें हाईलाइट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top