ब्रेकिंग न्यूज़: आईपीएल से सन्यास या फिर कुछ बड़ा धमाका, इतने बजे फेसबुक पर लाइव आकर धोनी लेंगे बड़ा फैसला

dhoni

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के द्वारा फेसबुक पर किए गए आज एक पोस्ट ने क्रिकेट फैंस में काफी हलचल मच गया है । महेंद्र सिंह धोनी ने पोस्ट बताया कि 25 सितंबर को फेसबुक पर 2 बजे लाइव आएंगे और कुछ बड़ा ऐलान करने वाले हैं। एम एस धोनी की इस सूचना से क्रिकेट फैंस काफी अचंभित है कि अब महेंद्र सिंह धोनी ऐसा क्या ऐलान करने वाले हैं!

25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाइव आएँगे धोनी

फेसबुक के अपने इस पोस्ट में धोनी ने लिखा, ‘मैं आपके साथ एक खबर साझा करूंगा. मैं 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे लाइव आकर ये जानकारी दूंगा। आशा करता हूं, आप सब वहां होंगे।’

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फेसबुक अकाउंट से 24 सितंबर को एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि 25 सितंबर दोपहर 2:00 बजे क एक बड़ा ऐलान करने वाला हूं । धोनी के फेसबुक पोस्ट पर ऐसा देखते ही सभी क्रिकेट फैन्स अपने अपने अंदाज से कयास लगाना शुरू कर दिए है।कुछ फैन्स ने लिखा कि यह कुछ डराने वाला लग रहा है, जबकि कुछ फैन्स ने लिखा कि अब तो इंटरनेट पूरी तरह क्रैश होने वाला है. फैन्स ने लिखा कि पहले रैना, फिर उथप्पा ने लाइव आकर संन्यास लिया, कहीं धोनी भी तो ऐसा नहीं करेंगे।

महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से बहुत दूर रहते है

आपको बता दें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया से बहुत ज्यादा लगाव नहीं रखते हैं। धोनी को कभी भी लाइमलाइट में नहीं देखा जाता है । धोनी ने आखिरी बार जनवरी 2021 में इंस्टाग्राम पर अपनी कोई पोस्ट शेयर किया है

धोनी की कप्तानी मे दो बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है भारतीय टीम

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी ने भारतीय टीम ने आईसीसी के सभी बड़े खिताब अपने नाम किए हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया 2007 टी20 विश्व कप, 2011 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुकी है। हालांकि इसके बाद से भारतीय टीम को आईसीसी के एक भी बड़े टूर्नामेंट में सफलता नहीं मिली है। ऐसे में धोनी को टीम इंडिया में मेंटॉर की भूमिका दी जा सकती है। धोनी ने टी20 विश्व कप 2021 में टीम इंडिया के साथ इसी भूमिका में जुड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top