पहले आयी कोर्ट से नोटिस अब बनने जा रहे है साधु, जानिए क्या है पूरा मामला

dhoni look

टीम इंडिया के पूर्व भारतीय कप्तान और कैप्टन कूल से मशहूर चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की भूमिका निभा रहे महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस एक्टिव नहीं पाते । फिर भी महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ी कोई भी लेटेस्ट फोटो इंटरनेट पर तुरंत वायरल हो जाती है। हाल ही मे धोनी ऐसा ही एक सादगी भरा लुकवायरल हुआ (MS Dhoni Latest Viral Pics) है, जिसमें वह पीले रंग का कुर्ता पहने हुए एक पंडित जी जैसे लुक में हाथ जोड़े हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया मे वायरल इस तस्वीर मे महेंद्र सिंह धोनी पर पीले रंग का कुर्ता काफी पसंद किया जा रहा है । धोनी के एक हाथ में एक माला भी है जो पूरा पंडित जी जैसा लुक आ रहा है । आपको बता दें यह धोनी की नयी वायरल फोटो के साथ बताया जा रहा है कि ये उनके किसी नए विज्ञापन के शूट का है।

अगले साल आईपीएल में कर सकते है अंतिम बार कप्तानी

15 अगस्त के दिन ही धोनी ने दो वर्ष पूर्व अपनी इंटरनेशनल क्रिकेट मे रिटायरमेंट ले लिया था । उन्होंने अचानक से साल 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेकर फैंस को चौंका दिया था। लेकिन अभी भी धोनी आईपीएल में सीएसके टीम की कप्तानी करते हैं। आईपीएल के पिछले सीजन मे ही महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की कप्तानी भी छोड़ दी थी, लेकिन नए कप्तान दिग्गज आल राउंडर जडेजा के कप्तानी मे घटिया प्रदर्शन के बाद दुबारा धोनी के हाथों में कप्तानी वापस लौट आई। अगले साल के आईपीएल की सीजन ही अंतिम बार धोनी ही कप्तानी करेंगे, और ये सीजन उनका बतौर क्रिकेटर आखिरी सीजन हो सकता है।

भारतीय क्रिकेट टीम की कमान साल 2007 से 2017 तक संभाला

धोनी का जन्म रांची बिहार (अब झारखंड में) में हुआ था और वे एक हिंदू राजपूत परिवार से हैं। वह पान सिंह और देवकी देवी की तीन संतानों में सबसे छोटे हैं। उनके माता-पिता पहले उत्तराखंड में रहते थे लेकिन बाद में रांची चले गये। उनके पिता ने रांची के डोरंडा क्षेत्र में स्थित मेकॉन कॉलोनी में जूनियर प्रबंधन पद पर एक पंप ऑपरेटर के रूप में काम किया। महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 से 2017 तक भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभाली। एमएस धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में हैं, उन्होंने सभी बड़ी ट्रॉफी अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को जिताई है. धोनी ने 350 वनडे, 98 टी20 और 90 टेस्ट अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं. इसमें धोनी के नाम क्रमश 10773, 1617, 4876 रन हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Isika Mahi (@isikamahi)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top