भारतीय टीम को तगड़ा झटका, टीम का मुख्य खिलाड़ी नहीं खेल पाएगा एशिया कप और वनडे विश्व कप। इस साल रहेगा टीम से बाहर।

ind team

भारतीय टीम के लिए 2023 का सीजन बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस सीजन टीम इंडिया के खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग समाप्त करने के बाद एक महत्वपूर्ण मुकाबला खेलना है। जिसका इंतजार सभी भारतीय काफी बेसब्री से कर रहे है। यह मुकाबला 7 जून को इंग्लैंड के द ओवल स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप है।

इस बड़े मुकाबले को समाप्त करने के बाद भारतीय टीम सितंबर में एशिया कप खेलेगी। उसके बाद अक्टूबर और नवंबर में भारतीय टीम को वनडे विश्व कप खेलना है। इन सभी अहम मुकाबलो को खेलने के लिए सभी मुख्य के खिलाड़ियों की जरूरत होगी।

लेकिन इस दौरान भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। टीम का यह खिलाड़ी चोटिल होकर काफी लंबे समय तक भारतीय टीम के स्क्वाड से बाहर रहेगा। आइए जानें उस खिलाड़ी के बारे में।

लगभग 8 महीने तक दूर रहेंगे ऋषभ पंत

जैसा कि दोस्तों इस दौरान हम भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बात कर रहे हैं जो दिसंबर के महीने में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। हाल ही में एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि ऋषभ पंत अगले 8 महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। जिसमें यह इस बार भी एशिया कप और विश्वकप मिस कर देंगे।

कार एक्सीडेंट में हुए थे चोटिल

बता दें कि ऋषभ पंत का एक्सिडेंट 30 दिसंबर 2022 की सुबह अपने होम टाउन जाते हुए रुड़की के पास हो गया था। इस भयानक दुर्घटना में पंत की जान बाल बाल बच गई थी। उनकी कार पूरी तरह जल गई थी। एक्सिडेंट के बाद आस पास के लोगों ने पंत की जान बचाई थी। उनका इलाज पहले देहरादुन के मैक्स अस्पताल और फिर मुंबई में हुआ फिलहाल वे घर पर हैं और अपनी फिटनेस प्राप्त करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। हालांकि इसी बीच ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम भी गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top