भले ही जीती MI मगर अक्षर पटेल ने जीता सबका दिल ठोका सबसे तेज पचासा – वीडियो

अक्षर पटेल ने जीता सबका दिल

आईपीएल के 16 सीजन का आज सोलवा मुकाबला दिल्ली कैपिटल बनाम मुंबई इंडियंस के बीच शुरू होने वाला है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। वही आपको बता दे कि दोनों टीमें इस मैच में टूर्नामेंट की पहली जीत हासिल करने के लिए मैदान में भिड़ंत करने वाली हैं। दिल्ली कैपिटल अभी तक तीन मुकाबलों में लगातार तीन मैच हार चुकी है वहीं मुंबई इंडियंस अपने दो मुकाबले में दोनों मैं हार का सामना करना पड़ा है। वही इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

IPL 2023 : मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी तूफानी पारी को लेकर अक्षर पटेल की बड़ी प्रतिक्रिया, आक्रामक मानिसकता का किया जिक्र

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस गेंदबाजी करने का लिया फैसला

आपको बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं मुंबई इंडियंस अपने शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करने के बाद अब टूर्नामेंट में पहली जीत के लिए दिल्ली कैपिटल से भिड़ंत करने वाली है। इसके अलावा मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में भी काफी ज्यादा पीछे चल रही है आपको बता दे की एमआई की पलटन पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर मौजूद है।

IPL 2023 Match 16 Mumbai Indians Won The Toss And Decided To Field Against Delhi Capitals See Playing 11 | DC Vs MI: मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर लिया गेंदबाजी

हार की हैट्रिक के बाद दिल्ली कैपिटल अपने पहले जीत की थी तलाश

आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल टीम भी अपने लगाकर तीन मुकाबले में हार का सामना करने के बाद आईपीएल के इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत को प्राप्त करने के लिए अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियन से जमकर घमासान करने वाली है। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल के लिए जीतना काफी जरूरी हो चुका है। क्योंकि हार की हैट्रिक लगने के बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम पॉइंट्स टेबल में दसवें स्थान पर मौजूद है।

 

अक्षर पटेल ने खेली अद्भुत पारी 

दिल्ली की टीम की तरफ से कप्तान डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल ने अर्धशतकीय पारी खेली। डेविड वॉर्नर ने 47 गेंदों में 51 रन बनाया वही अच्छा पटेल ने 25 गेंदों में 54 रन की विस्फोटक पारी खेली इस दौरान 4 चौके और 5 छक्का भी लगाया। वहीं मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से सबसे अधिक विकेट पीयूष चावला और जेसन बेहरेनडॉर्फ ले लिया। इन दोनों गेंदबाजों ने 3_3 विकेट अपने खाते में जोड़ें। इसके बाद रिले मेरेडिथ ने 2 विकेट हासिल किया। वही रितिक शौकीन ने 1 विकेट चटकाया। जवाब में 173 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस टीम ने काफी सूझ बूझ के साथ शुरुआत करी।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

 

दिल्ली कैपिटल : डेविड वॉर्नर (कप्तान) , पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, यश धूल, रोमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरल, कुलदीप यादव, एंरीच नोर्त्जे और मुस्तफिजुर रहमान।

 

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वडोदरा, हृतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, अरशद खान, पीयूष चावला और जेसन बेहरेनडॉर्फ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top