पुल शॉट के हीरो हिटमैन ने खड़े-खड़े जड़ दिया 97 मीटर का लंबा छक्का। फिर खुशी के मारे पागल हुई रितिका। देखें रिएक्शन।

rohit

जैसा कि दोस्तों आज 12 मई को आईपीएल के अंतर्गत वानखेड़े स्टेडियम पर गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच महा मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले वाले बाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी के बदौलत गुजरा टाइटंस को 219 रनों का विशाल स्कोर दिया। लेकिन इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने एक जोरदार 97 मीटर का छक्का जड़ा। इस छक्के को देखने के बाद उनकी पत्नी झूम उठती हैं आइए देखें रिएक्शन वीडियो।

 

344520645 767091951785836 196243853602602357 n

खुशी से झूम उठे रितिका

यह घटना मुंबई इंडियंस के पारी का दूसरे ओवर का है। इस दौरान रोहित शर्मा एक अलग अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने क्रीज पर आते ही छक्के चौको की बरसात कर दी। वहीं इसी बीच उनका शिकार पारी के दूसरे ओवर में गुजरात टाइटंस की तेज गेंदबाज मोहित शर्मा बने। उनकी पिटाई देख रोहित शर्मा की पत्नी रितीका सचदेह खुशी के मारे झूम उठी।

वहीं इसी बीच उन्होंने एक ऐसा छक्का मारा जिसे देख हर कोई हक्का-बक्का रह गया। उन्होंने इस ओवर में पहले ही दो चौके जड़ दिए थे। वहीं हिटमैन ने ओवर की आखिरी गेंद पर लेग साइड की तरफ एक शानदार पुल शॉट खेला। जो वाकई में बेहद शानदार था और सीधा छक्के में जाकर गिरा।

क्या आप भी रोहित शर्मा के बहुत बड़े फैन हैं कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top