जैसा कि दोस्तों आईपीएल के अंतर्गत हाल ही में 54वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में रोहित शर्मा टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय करते हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 200 रनों का विशाल स्कोर जवाब में मुंबई इंडियंस इस लक्ष्य को 21 गेंद पहले ही प्राप्त कर लेती है इस मुकाबले में मुंबई टीम की तरफ से सूर्यकुमार यादव 83 रनों की बेमिसाल पारी खेलते हैं जिसके लिए इनको मैन ऑफ द मैच का अवार्ड सौंपा गया। इस पारी में उन्होंने 7 चौके तथा 6 गगनचुंबी छक्के जड़े।
मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद सूर्यकुमार यादव पोस्ट प्रेजेंटेशन में कहते हैं कि,
‘टीम के नजरिए से यह बहुत जरूरी था और मैं योगदान दे पाया तो बहुत अच्छा लग रहा है। वे मुझे धीमी गेंदबाजी कर रहे थे और तब मैंने नेहाल से बात की कि अगर ऐसा होता है तो हम डबल चुराएंगे। गैप में बाउंड्री की बात है तो मैं अभ्यास इस तरह से करता हूं। मैं कंफर्ट जोन से बाहर आकर बल्लेबाजी करता हूं और वहीं रन बनाता हूं जहां मेरी ताकत है।”
अंक तालिका में मुंबई इंडियंस ने लगाई लंबी छलांग
जैसे कि दोस्तों आरसीबी को 6 विकेट से हराने के बाद मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है। हालांकि मुंबई इंडियंस पिछले कुछ मुकाबलों में हार का सामना किया था लेकिन अब लगातार जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। इसी के साथ आपको बता दें मुंबई इंडियंस ने अपने 11 मुकाबले पूरे कर लिए हैं जिसमें से इन्होंने 6 मुकाबलों में जीत की प्राप्ति की है वहीं 5 मुकाबलों में हार का सामना किया है।