सूर्य कुमार ने किया बड़ा खुलासा, मैदान पर आते ही इस खिलाड़ी ने कही थी बड़ी बात, अपने पारी का दिया इन्हे श्रेय

sury

इसी महीने के दौरान टी20 विश्व कप शुरू हो जाएगा। टी20 विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को है। जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रही है। लेकिन वर्तमान समय में टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका से टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आ रही है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया आठ विकेट से जीत जाती है। वही दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

टॉस हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा तथा उप कप्तान लोकेश राहुल मैदान पर उतरते हैं। ‌काफी लंबे समय बाद टीम इंडिया ने कमाल की बल्लेबाजी किया है । हालांकि पहले के कुछ मुकाबलों में कोई एक बल्लेबाज फार्म में दिखाई दे रहा था। लेकिन इस बारे में सभी बल्लेबाज ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा 7 चौके तथा एक छक्के की मदद से 43 रनों की बेमिसाल पारी खेलते हैं। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद केएल राहुल भी अपने विकेट को जल्द कहां बैठते हैं। केएल राहुल ने 28 गेंदों में 57 रनों की धमाकेदार पारी खेलते हैं। इस पारी के दौरान उन्होंने चार गगनचुंबी छक्के और 5 चौके लगाए रहते हैं। इस दौरान इनके स्ट्राइक रेट 203.57 की रही।

रोहित शर्मा और केएल राहुल के आउट हो जाने के बाद पारी को विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव संभालते हैं। शुरुआत से ही विराट कोहली ऑल सूर्यकुमार यादव मैदान पर तहलका मचा देते हैं। सूर्यकुमार यादव पांच छक्के तथा 5 चौके की मदद से 22 गेंदों में 61 रनों की धमाकेदार पारी खेलते हैं‌। इस दौरान सूर्यकुमार यादव का स्ट्राइक रेट 277.27 का रहा। यादव के इस पारी को देखकर गुवाहाटी के फैंस गदगद हो गए।

इन सभी बल्लेबाजों ने कमाल दिखाया तो विराट कोहली भी पीछे नहीं रहे। विराट कोहली दिन 49 रनों की नाबाद पारी खेलते हैं। अपने इस पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाए रहते हैं। सूर्यकुमार यादव के आउट हो जाने के बाद दिनेश कार्तिक भी अपने हाथ को बहती गंगा में धो लेते हैं। इन्होंने दो छक्के और एक चौके की मदद से 17 रनों की पारी खेलते हैं।

जरा सा चूक गई साउथ अफ्रीका टीम

इस विशाल स्कोर को प्राप्त करने के लिए साउथ अफ्रीका प्रयास तो करती है लेकिन हासिल नहीं कर पाती है। ‌डेविड मिलर ने 47 गेंद का सामना करते हुए 106 रनों की बेमिसाल और आतिशबाजी पारी खेलते हैं। इस बारे में इन्होंने 8 चौके और 7 छक्के जड़े थे। वहीं क्विंटन डि कॉक ने 48 गेंद में 69 रन की 143 के स्ट्राइक रेट से पारी खेली है। इसमें 3 चौके और 4 छक्के शमिल हैं। लेकिन इस मुकाबले को अपने नाम नहीं कर पाते और 16 रन से इस मुकाबले को हार जाते है।

दोनों टीमों की स्क्वाड :-

भारत (प्लेइंग इलेवन):

केएल राहुल, रोहित शर्मा (सी), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, अर्शदीप सिंह

दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन):

क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), टेम्बा बावुमा (सी), रिले रोसौव, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, वेन पार्नेल, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top