IPL 2023: आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले नीता अंबानी ने खेला बड़ा दांव , पोलार्ड की जगह इस दिग्गज खिलाड़ी की होगी मुंबई इंडियंस में एंट्री

mi team

कुछ दिन पहले मुंबई इंडियंस के बेहतरीन ऑलराउंडर केरन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास ले लिया। केरन पोलार्ड अगले सीजन में IPL के मुंबई इंडियंस की टीम में बैटिंग कोच की जिम्मेदारी निभाएंगे। मुंबई इंडियंस की टीम आने वाले समय में केरन पोलार्ड के जगह एक नए ऑराउंडर की तलाश में है। मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम इन तीन खिलाड़ियों को अपना लक्ष्य बनाकर चल सकती है, जो आने वाले सीजन में मुंबई के लिए केरन पोलार्ड जैसे बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।

1 ) सिकंदर रजा

सिकंदर रजा पहली बार आईपीएल के नीलामी मै शामिल हुए है । इसी बीच मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी अपनी टीम में इनको जरूर शामिल करना चाहेगी। सिकंदर राजा इस साल काफी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इन्होंने t20 विश्व कप में 216 रन बनाए थे। साथ ही में 6.5 की इकोनॉमी से रन देकर पूरे 10 विकेट चटकाए थे। इनकी परफॉर्मेंस को देख मुंबई इंडियंस की टीम इन पर बड़ा दांव खेल सकती है, और यह पोलार्ड के परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

2) सैम करन

सैम करन इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर में से एक हैं और यह मुंबई इंडियंस के लिए कायरन पोलार्ड के जगह पर परफेक्ट रिप्लेसमेंट बन सकते हैं। क्योंकि सैम करन भी कायरन पोलार्ड की तरह तेज गति से रन बनाते हैं और अंतिम ओवरों में अपने गेंदबाजी से विकेट भी चटका सकते हैं।

इस साल सैम करन ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाया है, इन्होंने t20 विश्व कप में भी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए अपने बल्ले और गेंदबाजी से इंग्लैंड को विजय बनाया था। और इन को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी दिया गया था। यही कारण है कि मुंबई इंडियंस सैम करन को अपने टीम में खरीदने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर सकती है।

3 ) शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन बांग्लादेश के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर हैं। इन्होंने विश्वकप में भी शानदार प्रदर्शन दिखाया। वह अपनी टीम के लिए गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही सक्षम होते हैं। इसलिए मुंबई इंडियंस केरन पोलार्ड के जगह शाकिब अल हसन को अपने टीम में जरूर शामिल करना चाहेगी। इस समय शाकिब अल हसन का फॉर्म काफी शानदार चल रहा है जिसका उदाहरण हम भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज में भी देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top