धोनी के बिस्कुट का गंभीर ने उड़ाया मजाक, गुस्से से लाल धोनी ने कही बड़ी बात

GAMBHIR VS DHONI

अभी हाल ही में बीते हुए रविवार को भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फेसबुक पर लाइव आकर काफी सुर्खियां बटोरी थी। धोनी ने 24 सितंबर को एक फेसबुक पोस्ट किया कि वह अगले दिन यानी कि 25 सितंबर को लाइव आकर कुछ बड़ा ऐलान करने वाले हैं। इस पोस्ट के बाद क्रिकेट फैंस ने यह कयास लगाना शुरू कर दिया कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से भी सन्यास का घोषणा कर सकते हैं । हालांकि ऐसा कुछ नहीं हुआ धोनी फेसबुक लाइव पर केवल ओरियो बिस्कुट का विज्ञापन करने आए थे । आईपीएल मे अपने सन्यास लेने की खबर के अफवाह को भी विराम लगा दिया ।

गौतम गंभीर ने अपने कुत्ते का नाम ही रख दिया ओरियो बिस्कुट के नाम पर

महेंद्र सिंह धोनी ने फेसबुक लाइव में कहा था की , ‘ओरियो बिस्कुट इस बार हमें टी-20 वर्ल्ड कप जिता सकता है। साल 2011 में इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था, उससे पहले भी यह बिस्किट भारत में लॉन्च हुआ था। अब कनेक्शन क्लियर हो गया है। मैं 2011 को फिर से वापस लेकर आ रहा हूं। हिस्ट्री बनाने और इसे फिर से दोहराने के लिए आप भी आगे आएं।’ धोनी के इस तरीके से लाइव आकर के बिस्कुट का प्रचार करने मे खूब बवाल हुआ। कुछ यूजर्स का मानना है कि पैसे के लिए वह धोनी ओरियो बिस्किट को टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने का क्रेडिट दे रहे हैं। टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों ने योगदान को धोनी भूल गए ।

इस घटना के बाद गंभीर ने जो वीडियो पोस्ट किया है, वह धोनी के ओरियो विज्ञापन के खिलाफ देखा जा रहा है। इस विडियो मे उनकी बेटी एक कुत्ते को ओरियो नाम से बुलाती हुई दिख रही हैं। वायरल वीडियो देखा जा सकता है कि गौतम गंभीर की बेटी एक चेयर पर चढ़ जाती हैं और एक डॉग को ओरियो कहकर बुलाती है। फैंस भी इस ओरिया को धोनी के ओरियो वाले विज्ञापन से जोड़कर देख रहे हैं। कई फैंस ने यहाँ तक कमेंट कर दिया है कि कुत्ते का ये ओरियो नाम धोनी की वीडियो के बाद रखा है क्या ?

केवल धोनी ने नहीं पूरी टीम ने जिताया वर्ल्ड कप

भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2011 मे वर्ल्ड कप जीता था। वर्ल्ड कप फाइनल मैच में धोनी की खूब प्रशंसा को लेकर भी गंभीर कई बार सवाल उठा चुके हैं। क्रिकइंफो के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया था कि , ‘आज के दिन 2011 में, वो शॉट जिसने करोड़ों इंडियन फैन्स को जश्न में डुबो दिया था।’ गंभीर ने इसका जवाब देते हुए लिखा था, ‘क्रिकइंफो आपको याद दिलाना चाहूंगा कि विश्व कप जीतने में पूरे भारत, टीम इंडिया और सपोर्ट स्टाफ का हाथ था। बहुत हुआ एक छक्के के लिए ही आपका इतना प्यार।’ युवराज सिंह प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे।

अभी हाल के ही डीनो मे ही गौतम गंभीर ने भारतीय क्रिकेटरो को स्टार बनाने के कल्चर पर भी सवाल करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘1983 के वर्ल्ड कप से ये होता आया है। केवल कपिल देव ने आपको वर्ल्ड कप नहीं दिलाया था, लेकिन आपने उन्हें स्टार बना दिया और उनकी पूजा करने लगे। धोनी और विराट के साथ भी यही हुआ। केवल ये दोनों भारत को मैच में जीत नहीं दिलाते थे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top