महेंद्र सिंह धोनी बने पेंटर, अकेले ही अपने हाथों से पूरे स्टेडियम के कुर्सी पर लगाया पीला रंग, अपने होम ग्राउंड मैं वापसी को बेताब है माही

महेंद्र सिंह धोनी बने पेंटर, अकेले ही अपने हाथों से पूरे स्टेडियम के कुर्सी पर लगाया पीला रंग

आई पी एल 2023 की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही दिन का वक्त बचा हुआ है। वही चेन्नई सुपर किंग की टीम आईपीएल से पहले अपने अभ्यास करने के लिए चेपॉक स्टेडियम में पहुंच चुकी है। वही चेन्नई की फ्रेंचाइजी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ साथ अपने सभी खिलाड़ियों के मस्ती मजाक करने का वीडियो आए दिन पोस्ट करती रहती है। वहीं इसी बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी अपने होम ग्राउंड के चेपॉक स्टेडियम में कुर्सियों को पेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ms dhoni

आपको बता दें कि चेन्नई की पूरी टीम के खिलाड़ी 3 मार्च को अभ्यास करने के लिए चेपॉक स्टेडियम पहुंच चुके हैं। वहीं इस साल के आईपीएल का पहला मुकाबला 31 मार्च को होने वाला है जोकि चेन्नई सुपर किंग और गुजरात टाइटन के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा धोनी के होम ग्राउंड चेपॉक मैदान में चेन्नई का पहला मुकाबला 3 अप्रैल के दिन लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला जाएगा।

 

वही इसी बीच चेन्नई सुपर किंग के अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का एक वीडियो शेयर किया है जोकि आग की तरह वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एलपीजी गैस की बोतल लिए हुए हैं और स्टेडियम के सभी कुर्सियों पर पीले रंग को चढ़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वही यह काम करते हुए महेंद्र सिंह धोनी बेहद खुश नजर आ रहे हैं और अपने सभी साथी खिलाड़ियों से बोल रहे हैं कि देखो यह वाकई काम कर रहा है। इसके बाद धोनी फिर अपने साथी खिलाड़ियों को कुर्सी के पीछे पीला रंग को गाढ़ा करके दिखा रहे हैं। वही आपको बता दें कि एम एस धोनी ने केवल एक ही कुर्सियों पर नहीं बल्कि मैदान में कई सारे कुर्सियों पर पीला रंग करते हुए दिखाई दिए हैं।

 

सीएसके टीम ने सोमवार के दिन सोशल मीडिया पर सीट को पेंटिंग करने का वीडियो शेयर किया हुआ है। इस वीडियो में धोनी सभी कुर्सियों को पॉलिश करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धोनी ने अपने होम ग्राउंड के प्रति बेहद प्रेम दिखाते हुए मैदान के सभी कुर्सियों को पीले रंग का पेंट लगाते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं इससे पहले चेन्नई सुपर किंग ने महेंद्र सिंह धोनी का एक नेट प्रैक्टिस का भी वीडियो शेयर किया था जो कि सोशल मीडिया पर बेहद धमाल मचा दिया था। इसके बाद एक और वीडियो सीएसके फ्रेंचाइजी ने शेयर करते हुए दिखाया था जिसमें महेंद्र सिंह धोनी ड्वेन ब्रावो को सीटी बजाना सिखा रहे थे।

धोनी ने अपने हाथों से स्टेडियम पर चढ़ाया पीला रंग! होम क्राउड के सामने  वापसी को बेताब माही - Prasad Khabar

धोनी का ये आईपीएल आखरी साल होने वाला है

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का यह आखरी साल होने वाला है। धोनी इस साल अपने करियर का आखिरी आईपीएल खेलने वाले हैं। इस सीजन को खेलने के बाद महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल को भी अलविदा कह सकते हैं। वही आपको बता दें कि पिछले साल जब महेंद्र सिंह धोनी से पूछा गया था कि क्या आप संन्यास लेने वाले हैं तो उन्होंने कहा था कि जब मैं संन्यास लूंगा तो इसकी घोषणा मैं अपने सभी चाहने वालों के बीच में करूंगा। वही महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार चेन्नई सुपर किंग लीग का फाइनल मुकाबला 28 मई को अपने घरेलू मैदान चेपॉक स्टेडियम में खेल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top