वॉशिंगटन सुंदर के मेहनत पर पानी फेर कर, बेशरम होकर हसने लगे राहुल त्रिपाठी, तभी गुस्से से आग बबूला हुए हार्दिक पांड्या ने निकाला भड़ास, देखे वीडियो

hardik

कल शुक्रवार के दिन भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच t20 का पहला मुकाबला रांची में खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं गेंदबाजी करते हुए भारत के गेंदबाजों ने काफी बेहतरीन शुरुआत दी। लेकिन कल वाशिंगटन सुंदर की मेहनत पर राहुल त्रिपाठी ने फेर दिया था पानी। दरअसल राहुल त्रिपाठी ने मिस फील्ड करके न्यूजीलैंड के घातक बल्लेबाज फिन ऐलन का विकेट गिरने से बचा दिया, और बेशर्मों की तरह हरकत भी दिखाया। इनके मिसफील्ड का वीडियो लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल किया जा रहा है।

Rahul tripathi

 

राहुल त्रिपाठी ने वाशिंगटन सुंदर के मेहनत को मिला दिया मिट्टी में

न्यूजीलैंड टीम के पारी के तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए वॉशिंगटन सुंदर की पहली गेंद और दूसरी गेंद पर भी एक भी रन नहीं बना पा रहे थे, लेकिन तभी तीसरी गेंद पर फिन एलेन ने रन बनाने के लिए कवर की दिशा में गेंद को हवा में उड़ा दिया। वहां पर राहुल त्रिपाठी गेंद को पकड़ने के लिए पहले से ही खड़े थे, लेकिन त्रिपाठी ने बेहद खराब फील्डिंग का नजारा दिखाते हुए गेंद अपने हाथों से गिरा दिया। वही मिस फील्ड होने के बाद राहुल त्रिपाठी और फिन एलेन ने एक दूसरे के साथ दांत फाड़ते हुए दिखाई दिए। इस घटना के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या भी काफी ज्यादा नाराज हुए थे और राहुल त्रिपाठी के मिस फील्डिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

 

Rahul Tripathi: देखें मिस फील्डिंग का वीडियो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top