तिलक वर्मा के ऊपर भरी पड़े किंग कोहली, और प्लेसिस, MI को मिली करारी हार

rcb vs mi

आईपीएल का पांचवा मैच मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बिच खेला गया जिसमे आरसीबी ने मुंबई को आठ विकेट से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)


आरसीबी की तूफानी जीत

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

आरसीबी ने आईपीएल के सीजन में जीत के साथ शुरुआत की है। उसने अपने पहले मैच मे ंमुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हरा दिया। कप्तान फाफ डुप्लेसिस और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम को जीत दिलाई। दोनों अनुभवी बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। आरसीबी ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर मैच को जीत लिया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)


कोहली-डुप्लेसिस ने 148 रन की पार्टनरशिपिंग

 

172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को कोहली और डुप्लेसिस ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। कोहली और डुप्लेसिस ने 14.5 ओवर में 148 रन जोड़े। डुप्लेसिस 43 गेंद पर 73 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पांच चौके और छह छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 169.77 का रहा। वहीं, कोहली ने 49 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाए। विराट का स्ट्राइक रेट 167.35 रहा। ग्लेन मैक्सवेल तीन गेंद पर दो छ्क्कों की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद रहे। दिनेश कार्तिक खाता नहीं खोल सके।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

 

तिलक वर्मा की बेहतरीन पारी

इससे पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 46 गेंद पर नाबाद 84 रन बनाकर मुंबई इंडियंस को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। एक छोर से मुंबई के लगातार विकेट गिर रहे थे तो दूसरी ओर से तिलक लगातार रन बना रहे थे। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर हर्षल पटेल को छक्का मारा। तिलक ने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। 5.2 ओवर में तीन विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए थे। उस समय टीम का स्कोर 20 रन था। वहां से उन्होंने मुंबई को 170 रन के पार पहुंचाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top