कौन है युवराज सिंह की धर्मपत्नी, और वो 6 छक्के यूवी के बारे में जानिए सबकुछ

yuvi

युवराज सिंह भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक थे। इनका जन्म पंजाब के चंडीगढ़, एक जाट परिवार में हुआ था। वही तारीख की बात करे तो 12 दिसंबर सन 1981। इसी के साथ आपको बता दे इनके पिता का नाम योगराज सिंह है। जो वर्तमान समय में युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग कराते हैं। युवराज सिंह की माता का नाम शबनम सिंह है। और युवराज सिंह के एक भाई हैं जिनका नाम जोरावर सिंह है।

बचपन में मुझे क्रिकेट में रूचि नहीं था : युवराज सिंह

आपको बता दें बचपन में युवराज सिंह को क्रिकेट में उतना रुचि नहीं था। उस समय यह रोलर स्केटिंग और टेनिस जैसे खेलों में रुचि रखते थे। इन्होंने नेशनल अंडर 14 रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप भी जीती थी। इन्हें इन खेलों में ज्यादा रूचि थी किन्तु इनके पिता यह नहीं चाहते थे। इनके पिता इनको क्रिकेट के ऊपर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा। जिसके बाद इनके पिता युवराज सिंह को खुद ट्रेनिंग देने लगे।

कौन है युवराज सिंह की पत्नी

साल 2011 की बात है जब युवराज सिंह अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में गए थे। वहां पर युवराज की मुलाकात बॉलीवुड एक्‍ट्रेस हेजल कीच से हुई। ‘द कपिल शर्मा शो’ में दिए एक इंटरव्‍यू में युवराज सिंह ने बताया था कि बर्थडे पार्टी के बाद दो साल तक युवराज और हेजल कीच की ज्‍यादा बातचीत नहीं हुई। लेकिन कुछ समय बाद यह दोनों बहुत अच्‍छे दोस्‍त बन गए। फिर साल 2016 में युवराज सिंह ने हेजल कीच से शादी कर ली।

जानिए युवराज का शुरुआती क्रिकेट करियर

युवराज सिंह बाएं हाथ के बल्लेबाज है, इसी के साथ ही यहा स्लो लेफ्ट गेंदबाजी भी करते हैं। युवराज सिंह ने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में पंजाब अंडर–12s से नवंबर सन 1995-1996 में जम्मू और कश्मीर–16s के खिलाफ की। तत्पश्चात इन्होंने सन 1996-1997 में इन्होंने पंजाब अंडर–19s से हिमाचलप्रदेश के खिलाफ मैच खेले। इसी तरह इन्होंने सन 2000 तक भारत में राष्ट्रीय लेवल में मैच खेले।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top