हैदराबाद ने खेला बड़ा गेम, भुवनेश्वर, मयंक को छोड़ इन्हे बनाया कप्तान

kavya maran

आईपीएल 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को केरल के कोच्चि में आयोजित किया गया था। जिसमें सभी फ्रेंचाइजी टीमों ने अपने अपने कमियों के अनुसार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी मिनी ऑक्शन में अपनी टीम को मजबूती के ओर ले गया।

दक्षिण अफ्रीका (SA20) लीग में सनराइजर्स फ्रैंचाइज़ी के टीम की मिली कप्तानी

मजबूत टीम तैयार करने के बाद सनराइजर्स की फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित की जाने वाली टी20 लीग के लिए अपने नए कप्तान के नाम की घोषणा भी कर दी है। दरअसल, सनराइजर्स की फ्रेंचाइजी ने दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज एडन मार्क्रम को सनराइजर्स ईस्टर्न केप की कप्तानी का पद सौंपा है।

इस बारे में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की टीम ने सोशल मीडिया के जरिए अहम जानकारी साझा की है। आपको बता दें कि, साउथ अफ्रीका टी20 लीग की लांचिंग मुंबई में भी हुई थी। इस टी20 लीग में आईपीएल खेलने वाली छह फ्रेंचाइजी भी शिरकत कर रही हैं।

सनराइजर्स ईस्टर्न ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह घोषणा की

सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी वाली ईस्टर्न केप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझा करते हुए लिखा, “ईस्‍टर्न केप आपका इंतज़ार खत्म हुआ और समय है सनराइजर्स ईस्‍टर्न केप के कप्तान की घोषणा करने का, जो कि एडन मार्क्रम होंगे।”

सभी फैंसों को इस बात की उम्मीद है

दक्षिण अफ्रीका के टॉप ऑर्डर के दाएं हाथ के बल्लेबाज एडन मार्क्रम ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक 130 टी-20 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 147 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 879 रन बना चुके हैं। तथा इसके अलावा वनडे में एडम मार क्रम में 44 मुकाबले तथा टेस्ट में अभी तक 33 मुकाबले खेले हैं।

आपको बता दें कि, आईपीएल यानी कि इंडियन प्रीमियर लीग में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज एडम मार्क्रम फ्रेंचाइजी टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं। कप्तान की अनुपस्थिति में सभी क्रिकेट फैंस इस बात का अनुमान लगाएं है कि आईपीएल में भी एडन मार्क्रम को फ्रेंचाइजी का कप्तान बनाया जा सकता है।

10 जनवरी से आरंभ होगा यह टूर्नामेंट

आपको बता दें कि, दक्षिण अफ्रीका t20 लीग की शुरुआत अगले साल 2023 के जनवरी महीने में होगी। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 10 जनवरी को खेला जाएगा जबकि फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को खेला जाना है। दक्षिण अफ्रीका की इस t20 लीग में कुल 6 टीमें आईपीएल की भी शिरकत कर रही हैं। आईपीएल खेलने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट लीग में जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स के नाम से,

दिल्ली कैपिटल्स की प्रीटोरिया कैपिटल्स के नाम से, राजस्थान रॉयल्स की पोर्ल रॉयल्स के नाम से, मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी एमआई कैपटाउन के नाम से, लखनऊ सुपरजाइंट्स की फ्रेंचाइजी डरबन सुपरजाइंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स ईस्टर्न केप के नाम से साउथ अफ्रीका t20 लीग में खेलती हुई नजर आ सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top