अफ्रीका के खिलाफ मौका न मिलने के बाद चयनकर्ताओं पर फूटा पृथ्वी शॉ का गुस्सा, कहा “उन पर भरोसा मत करना क्योंकि….”

prithvi shaw

वर्तमान समय में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20 सीरीज जारी है। जिसमें इंडिया 2-0 से बढ़त है। टी20 सीरीज के बाद इन दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज जारी होगी। जिसमें टीम की अगुवाई शिखर धवन के हाथों में सौंपी गई है वहीं उप कप्तानी श्रेयस अय्यर को। लेकिन इस स्क्वाड में एक नाम नदारद नजर आ रहा है, जिसके स्क्वाड में होने की बात लगलभग पक्की मानी जा रही थी।

22 साल के धुरंधर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। अच्छे प्रदर्शन के बाद भी पृथ्वी शाह को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलता है। जिससे वह बहुत निराश भी होते हैं। फिलहाल में इन्होंने एक स्टेटस लगाया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि…

पृथ्वी शॉ बोले उनके शब्दों पर ध्यान मत दो

भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ने हाल में घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन पिछले एक साल से टीम इंडिया से बाहर खिलाड़ी पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया में जगह नहीं दी गई हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वन डे मैच की अनाउंसमेंट के बाद पृथ्वी शॉ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। जिसमे लिखा था कि

“उनके शब्दों पर भरोसा मत करना। उनके एक्शन पर करना। क्योंकि उनके एक्शन यह साबित करेंगे कि क्यों शब्द मीनिंगलेस हैं”।

2021 में खेले थे आखरी मैच

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कई खिलाड़ी वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं। आपको याद दिला दें पृथ्वी शॉ ने अपना आखिरी मैच 2001 केस में खेले थे इसके बाद इन्होंने टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए।

इनके द्वारा बनाए गए कुछ रिकॉर्ड

22 साल के युवा खिलाड़ी ने हर फॉर्मेट में रन बनाए है। आईपीएल 2022 के इस सीज़न में उन्होंने 10 मुकाबलो में स्ट्राइक रेट 152.97 से 283 रन बनाए थे। जिसके बाद न्यूजीलैंड ए के खिलाफ वनडे मैच में उन्होंने 77 रन बनाए। साथ ही दिलीप ट्रॉफी में भी खिलाड़ी ने कई अच्छी पारी खेली थी। जिसके बाद अब टीम इंडिया में पृथ्वी शॉ को कम मौका मिलेगा? ये देखना दिलचस्प होगा।

भारतीय क्रिकेट टीम की स्क्वाड :

शिखर धवन(कप्तान), श्रेयस अय्यर(उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, रजत पाटिदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन(विकेटकीपर), संजू सैमसन(विकेटकीपर), शहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, मो. सिराज और दीपक चाहर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top