मैदान पर आया पृथ्वी शाॅ नाम का तूफान जायसवाल ने 321 गेंद पर खेली मैराथन जैसी पारी, टूटा अजहर का रिकॉर्ड।

jaiswal prithvi shaw

वर्तमान समय में दिलीप ट्रॉफी 2022 से दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले शुरू हुए। जिसमे पहला क्वाटर फ़ाइनल मैच वेस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच पहला मुकाबला हो रहा है। वहीँ दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन की टीमें आमने-सामने हैं। यह दोनों मुकाबले काफी रोमांचक साबित हो रहे हैं। इस टूर्नामेंट के अंदर भारतीय बल्लेबाज कमाल का प्रदर्शन दिखा रहे हैं।

इसी टूर्नामेंट के अंदर पहला मुकाबला पाकिस्तान वेस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती है। इनका यह फैसला गलत साबित हो गया। वेस्ट जोन की तरफ से बल्लेबाजी के लिए पृथ्वी तथा यशस्वी जयसवाल आते हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने कमाल के पारी खेलते हुए शतक जड़ देते हैं।

इन दोनों बल्लेबाजों के बाद अजिंक्य रहाणे भी अपने लय में नजर आते हैं। रहाणे ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया। वेस्ट जोन के लिए खेलते हुए पृथ्वी शॉ ने 121 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्के जड़ते हुए 113 रन बनाये। शॉ के पवेलियन लौटने के बाद जायसवाल ने कप्तान रहाणे के साथ मिलकर 333 रन की लाजवाब साझेदारी की। यह साझेदारी कमाल की साबित होती है।

539 रन पर वेस्ट जोन को जायसवाल के रूप में दूसरा झटका लगा। युवा बल्लेबाज जायसवाल ने 321 गेंदों में 228 रन बनाए। युवा बल्लेबाज जायसवाल ने इस दौरान 22 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं रहाणे ने 135 गेंदों में अपना शतक पूरा किया इसके बाद शतक को दोहरे शतक में परिणत कर दिया‌।

कप्तान अजिंक्य रहाणे इस टूर्नामेंट में 264 गेंदों पर 207 रनों की बेहतरीन पारी खेलते हैं। इस मैच में दो दोहरे शतक और 1 शतक लगे रहते हैं। वेस्ट जोन ने 2 विकेट के नुकसान पर 590 रन बना लिए हैं।

इस पारी का अंत राहुल त्रिपाठी 25 रन बनाकर करते हैं। जायसवाल ने इस साल फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में अजहर अली को पीछे छोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top