गुरु रह गया गुड़ मगर चेला बन गया चीनी, जिसके वजह से रोहित बने थे ओपनर वह आज

rohit dk

चैंपियन ट्रॉफी में रोहित शर्मा को सबसे पहले 2013 में सलामी बल्लेबाज के रूप में चयन किया गया था। महेंद्र सिंह धोनी का यह गैम्बल रूप हुआ कामयाब। आइए इसके पीछे का राज जानते हैं।भारतीय क्रिकेट इंडस्ट्री में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित शर्मा को सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना था। इस बात को तो सभी ने सुना होगा। लेकिन इसके पीछे एक रोमांचक तथ्य भी शामिल है। किस प्रकार से रोहित शर्मा का मिडिल ऑर्डर बदला गया। यह बदलाव टीम इंडिया के लिए काफी बेहतर साबित हुआ। यह घटना तब की है जब दिनेश कार्तिक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 146 रन बनाए थे।

ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी एक सुपरहिट बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह बनाए रखना चाहते थे। दिनेश कार्तिक मिडिल ऑर्डर में रखने के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने रोहित शर्मा से ओपनिंग पारी खेलने का प्रस्ताव दिया था। महेंद्र सिंह धोनी का यह प्रस्ताव सत्य साबित हुआ। आज के दौर में रोहित शर्मा एक सुपरहिट बल्लेबाज के रूप में जाने जाते है।

भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने  कहां की”महेंद्र सिंह धोनी ने 2013 के चैंपियनशिप में एक फैसला लिया था। कि रोहित शर्मा की पारी का आगाज करेंगे। दिनेश कार्तिक प्रैक्टिस मैच में बहुत ही लाजवाब बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन रोहित शर्मा को भी टीम इंडिया में शामिल करना था। लेकिन भारतीय टीम के मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की ओपनिंग बल्लेबाज बनाई। तो यह फैसला काफी लाजवाब साबित हुआ। रोहित शर्मा ओपनिंग बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करते थे।

महेंद्र सिंह धोनी के इस फैसले से चैंपियनशिप ट्रॉफी मैच में रोहित शर्मा, शिखर धवन के साथ ओपनिंग पारी की शुरुआत करते हैं। साथ ही चैंपियनशिप ट्रॉफी को अपने नाम भी करते हैं। फिलहाल में रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव के साथ अपनी पारी की शुरुआत कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी का गैम्बल रूप सही साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top