डेविड-सूर्या की चमक के आगे फीका पड़ गया यशस्वी का शतक, संजू की इस बेवकूफी के कारण 212 रन बनाकर भी हार गया राजस्थान

आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने बढ़िया performance दिखाया है। उन्होंने अपने बल्ले से गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की है। इसी बीच 30 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ हुए मैच में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाज़ी का नजर दिखाया । मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उन्होंने टीम के लिए बेहतरीन पारी खेली। इसी बीच उन्होंने जोफ्रा आर्चर की नो-बॉल पर लम्बा छक्का जड़ा। जिसके बाद सीधा स्टेडियम के बाहर जाकर गिरी, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

यशस्वी जायसवाल ने मारा बढ़िया छक्का

 

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की पारी के दूसरे ओवर में बॉलिंग करने के लिए जोफ्रा आर्चर आए। इस ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने यशस्वी जायसवाल को डाली। उन्होंने बल्लेबाज़ को शॉर्टपिच गेंद कराई। जिसपर बल्लेबाज़ ने लेग साइड की दिशा में शॉट लगाया। बल्ले के बीच में लगकर बॉल सीधा स्टैंड्स पर छह रन के लिए चली गई। वहीं, उनके सिक्स जड़ने के बाद अंपायर ने इसको नो-बॉल करार दे दिया। क्योंकि बॉलिंग करते दौरान जोफ्रा ओवर स्टेप कर बैठे। जिसकी वजह से बैटिंग टीम को छक्के के साथ एक फ्री हिट भी मिला।


यशस्वी जयसवाल का बढ़िया शतक

 

जायसवाल जी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया है। उनके बल्ले से खूब रन देखने को मिले हैं। इस सीजन उन्होंने टीम के लिए कई बेहतरीन पारियाँ खेली हैं। वहीं, 30 अप्रैल को उनका सामना मुंबई इंडियंस के गेंदबाज़ों से हुआ। मुंबई के अनुभवी गेंदबाज़ों की भी उन्होंने जमकर धुनाई की। इसी बीच उन्होंने एक बेहतरीन शतक + भी जड़ा। उन्होंने 62 गेंदों का सामना करते हुए 124 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 16 चौके और 8 छक्के भी देखने को मिले। इसी के साथ बता दें कि जायसवाल इस सीजन अब तक तीन अर्धशतक मार चुके हैं।

MI vs RR Match Highlights

डेविड-सूर्या की चमक के आगे फीका पड़ गया यशस्वी का शतक

हम आपको बता दें की  42वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच खेला गया। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल ने मुंबई के गेंदबाजी क्रम की धज्जिया उड़ा कर रख दी।


जायसवाल ने अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जमाया। उनके शतक की बदौलत राजस्थान ने मुंबई के सामने 213 रनों विशालकाय लक्ष्य खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने यह चुनौतीपूर्ण 3 गेंद शेष ही हासिल कर लिया। मुंबई ने राजस्थान को 6 विकेट से मात दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top