टीम गयी भाड़ में कोहली अपने लिए खेलते है भड़का न्यूजीलैंड का कमेंटेटर

live ipl

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 138.64 के स्ट्राइक रेट से 44 गेंद पर 61 रन बनाए, लेकिन उनकी पारी की न्यूजीलैंड के कमेंटेटर साइमन डॉल को पसंद नहीं आई। उन्होंने कहा कि विराट ने अर्धशतक के लिए धीमी बल्लेबाजी की।

विराट कोहली ने दूसरे ओवर में आवेश खान को छक्का और चौका लगाकर अक्रामक तेवर दिखाए। चौथे ओवर में उन्होंने इस गेंदबाज को 3 चौके जड़े। अगली ओवर में आत्मविश्वास से लबरेज कोहली ने क्रुणाल पांड्या को छक्का जड़ा। इसके बाद उन्होंने मार्क वुड के सिर के ऊपर से चौका जड़ा। फिर डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ा।

विराट कोहली पावरप्ले के बाद 25 गेंद पर 42 रन बनाकर खेल रहे थे। आईपीएल में पावरप्ले में यह उनका सर्वाधिक स्कोर है। इसके बाद उन्होंने अर्धशतक तक पहुंचने के लिए 10 गेंद ले लिए। इसके बाद कमेंटेटर साइमन डॉल ने उन्हें आड़े हाथ लिया। साइमन डॉल ने कहा, ” कोहली एक व्यक्तिगत रिकॉर्ड के बारे में चिंतित थे। उन्होंने आठ रन बनाने के लिए 10 गेंदें लीं। ट्रेन की तरह शुरुआत की, 42-50 रन पहुंचने के लिए 10 गेंदें लीं।”

फाफ डु प्लेसिस 46 गेंद में 79 रन बनाए

विराट कोहली ने अंततः 35 गेंदें खेलने के बाद नौवें ओवर में रवि बिश्नोई की गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ दो विकेट पर 212 रन बनाए। कप्तान फाफ डु प्लेसिस 46 गेंद में 79 रन बनाकर नाबाद रहे। ग्लेन मैक्सवेल ने 29 गेंद में 59 रन की पारी खेली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top