IPL के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले खिलाड़ियों के नाम, रिकॉर्ड देख कर दंग रह जाएंगे

IPL के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले खिलाड़ियों के नाम

आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग मानी जाती है। इस क्रिकेट लीग में कई अनोखे रिकॉर्ड बने हुए हैं जिसे तोड़ पाना नामुमकिन है। आईपीएल में जिस भी टीम के द्वारा एक बड़ा स्कोर किया जाता है, उस टीम को सबसे मजबूत टीम माना जाता है। आईपीएल के खेल में सभी बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने के लिए बेहद जरूरी होता हैं। ताकि दूसरी टीम को एक बड़े रन से हराकर अपने नाम एक रिकॉर्ड कायम कर सकें। वही आज हम इस लेख में बताने वाले हैं आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले खिलाड़ियों के नाम।

 

1. विराट कोहली और एबी डिविलियर्स

आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले खिलाड़ियों के नाम मैं विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का नाम 1 स्थान पर आता है। इन दोनों बल्लेबाजों ने साल 2016 में गुजरात लॉयन के खिलाफ खेलते हुए 229 रन की ऐतिहासिक साझेदारी करी थी। इसके बाद इन दोनों ही बल्लेबाजों ने साल 2015 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 215 रन की बड़ी साझेदारी करके एक रिकॉर्ड कायम किया हुआ है।

2. क्विंटन डिकॉक और लोकेश राहुल

लोकेश राहुल और क्विंटन डी कॉक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए 210 रन की बड़ी साझेदारी करी थी। आईपीएल के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले जोड़ीदार खिलाड़ी बने हैं।

3. एडम गिलक्रिस्ट और शौन मार्श

एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श ने साल 2011 में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ 206 रन की बेहतरीन साझेदारी करके एक रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। आईपीएल के इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी इन दोनों खिलाड़ियों के नाम दर्ज है।

4. क्रिश गेल और विराट कोहली

क्रिस गेल और विराट कोहली ने साल 2012 में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेलते हुए 204 रन की बड़ी साझेदारी करके आईपीएल के इतिहास में चौथे सबसे बड़े साझेदारी करने वाले जोड़ीदार खिलाड़ी बने हैं।

5. डेविड वॉर्नर और नमन ओझा

डेविड वॉर्नर और नमन ओझा ने साल 2012 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ खेलते हुए 189 रन की पार्टनरशिप करी थी। आईपीएल के इतिहास में पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड इन दोनों बल्लेबाजों के नाम दर्ज है।

6. जॉनी बैरस्टो और डेविड वॉर्नर

जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए 185 रन की तेज साझेदारी करी थी। आईपीएल के इतिहास में छठवीं सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली जोड़ी इन दोनों बल्लेबाजों के नाम दर्ज है।

7. गौतम गंभीर और क्रिश लिन

गौतम गंभीर और क्रिस लिन ने गुजरात लायंस के खिलाफ 184 रन की नाबाद साझेदारी करी थी। यह रिकॉर्ड आईपीएल की इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में सातवें स्थान पर दर्ज है।

8. केएल राहुल और मयंक अग्रवाल

लोकेश राहुल और मयंक अग्रवाल ने राजस्थान रॉयल के खिलाफ 183 रन की बड़ी साझेदारी करी थी। आईपीएल के इतिहास में आठवी सबसे बड़ी साझेदारी करने के लिस्ट में इन दोनों बल्लेबाजों का नाम शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top