आजादी के 75 साल हर घर लहराएगा तिरंगा

sachin

आजादी की कहानी है तिरंगा
वीरों की बलिदानी है तिरंगा
देशप्रेम में सीमा पर तैनात
सैनिकों की अमर जवानी है तिरंगा

तिरंगा अपने आप में 130 करोड़ धड़कनों को समाहित किए हुए नील गगन में शान से लहराता है। समय – समय पर भारत के पुत्रों ने भी अपने महत्वपूर्ण कार्यों से इसका मान बढ़ाया है। यह अजेय है क्योंकि इसकी रक्षा की कमान भारतीय सेना ने अपने हाथों में ले रखी है।

तिरंगा हवा में शान से इसलिए नहीं लहराता की हवा चल रही होती है बल्कि ये शान से इसलिए लहराता है क्योंकि इसकी रक्षा में अनेकों शूरवीरों ने अपने प्राणों को आहुति दी है।
तिरंगा इसलिए लहराता है की अभिनव बिंद्रा, नीरज चौपड़ा, सचिन तेंदुलकर जैसे लोग विश्वपटल पर इसका मान बढ़ाते हैं।
यह इसलिए लहराता है कि इसरो के वैज्ञानिक पहले प्रयास में मंगल पर पहुंच विश्व के सामने उदाहरण पेश करते हैं।
और यह इसलिए लहराता है कि संकट का सामना करते विश्व को वैक्सीन देकर लाखों इंसानों की रक्षा करता है।
यह इसलिए लहराता है क्योंकि इसकी मिट्टी में जन्म लेने वालें महानुभावों की तुलना असंभव है।

हम सभी देशवासियों का यह कर्तव्य है कि इसकी आन, बान और शान को अमर रखें। और संकल्प लें की इस स्वतंत्रता दिवस अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराएंगे।

घर घर तिरंगा फहराएंगे
भारत भव्य बनाएंगे ।।

Back To Top