सनराइज हैदराबाद के टीम में हुआ भारी उलटफेर, सभी टीम को चटा सकते है धूल, प्लेइंग XI देख मुंबई चेन्नई के फैंस का चकराया माथा

ipl

आईपीएल के 2023 मिनी ऑक्शन में, सबसे ज्यादा रोकड़ सनराइज हैदराबाद के पास थी। फ्रेंचाइजी ने ऑक्शन में सबसे ज्यादा 10 खिलाड़ियों की खरीदी की, जिसमें 4 विदेशी और 10 भारतीय खिलाड़ी शामिल रहे। वही आपको बता दें सनराइज हैदराबाद ने सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में, 13 करोड़ रुपए खर्च करके हैरी ब्रूक को अपने टीम में शामिल किया।

मयंक अग्रवाल बन सकते हैं टीम के कप्तान

सनराइज हैदराबाद ने केन विलियमसन को इस वर्ष रिलीज कर दिया था। जिसके बाद टीम को एक नए कप्तान की तलाश थी। जिसके लिए हैदराबाद ने मयंक अग्रवाल को 8.25 करोड़ की धनराशि से अपनी टीम में शामिल किया। फैंसो द्वारा यही उम्मीद जताई जा रही है कि मयंक अग्रवाल अगले सीजन के लिए कप्तानी कर सकते हैं। मयंक के अलावा टीम ने हेनारिक क्लासेन के लिए 5.25 करोड़ रुपये खर्च किए।

विव्रांत शर्मा को 2.60 करोड़ रूपये में खरीदा

हैदराबाद ने भारत के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में विव्रांत शर्मा को खरीदा। जिनके लिए फ्रेंचाइजी ने 2.60 करोड़ रुपये खर्च किए। विव्रांत के अलावा फ्रेंचाइजी ने उपेंद्र सिंह यादव, मयंक डागर और मयंक मारकंडे जैसे अनकैप्ड खिलाड़ी को खरीदा।

सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2023 के लिए खरीद –

हैरी ब्रूक (13. 5करोड़ ), मयंक अग्रवाल (8.25 करोड़ रुपये), हेनरिक क्लासेन(5. 25 करोड़ रुपये) विवरांत शर्मा (2.60 करोड़ रुपये), आदिल राशिद (2 करोड़ रुपये) मयंक डागर (1. 80 करोड़ रुपये), अकील हुसैन (1 करोड़ रुपये) मयंक मारकंडे (50 लाख), उपेंद्र सिंह यादव (25 लाख रुपये), नीतीश कुमार रेड्डी, समर्थ व्यास, अनमोलप्रीत सिंह, संवीर सिंह (20-20 लाख रुपये

आईपीएल 2023 के लिए रिटेन हुए प्लेयर्स

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 से पहले कुल 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। ये खिलाड़ी हैं: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलाक फारूखी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, नटराजन और उमरान मलिक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top