Prithvi Shaw से हाथापाई करने वाली Sapna Gill कौन है, भोजपुरी फिल्मों में कर चुकी है काम

Prithvi Shaw से हाथापाई करने वाली Sapna Gill

हाल ही में भारत के बेहतरीन खिलाड़ी पृथ्वी सॉ से बीच सड़क पर कुछ लोगों ने उनके कार पर हमला करते हुए हाथापाई भी किया है। जिनमें से सबसे पहला नाम सपना गिल का आता है। इन्होंने पृथ्वी शॉ से बदतमीजी करते हुए हाथापाई और कार पर हमला भी किया है। सपना गिल को शुक्रवार के दिन कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के साथ किया विवाद। Sapna Gill फोटो- सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ मारपीट करने के बाद सपना गिल काफी चर्चा में आ गई है। सपना गिल और उनके दोस्त के खिलाफ कार में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया गया है। वही आपको बता दें कि पृथ्वी शाह मुंबई में अपने दोस्तों के साथ एक होटल में बुधवार के दिन डिनर करने के लिए गए थे। वहां उन्होंने कुछ फैंस को दोबारा से सेल्फी लेने के लिए मना कर दिया था। इसी बात को लेकर काफी विवाद बन गया। और जमकर हाथापाई होना शुरू हो गया इसके बाद पुलिस स्टेशन में पृथ्वी शॉ ने शिकायत दर्ज कराया है जानकारी के मुताबिक, आरोपी सपना गिल को शुक्रवार यानी आज 17 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं आरोपी की तरफ से अभी तक कोई भी क्रॉस एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। वही आईपीसी के धाराओं के तहत 8 लोगों को पकड़ा गया है जिनमें से एक नाम सपना गिल का भी है।

पृथ्वी शॉ के साथ हाथपाई करने वाली सपना गिल गिरफ्तार

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ किया है काम

आपको बता दें कि सपना गिल भोजपुरी फिल्मों में अभिनेत्री का रोल निभाती हैं। सपना गिल ने भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के साथ मेरा वतन फिल्म में अपनी अहम किरदार निभाया है। इसके अलावा सपना गिल इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इनके इंस्टाग्राम पर दो लाख से अधिक फॉलोवर भी हैं। वही सपना गिल मॉडलिंग भी करती हैं और इन्होंने अपनी बॉडी पर कई सारे टैटू भी बनवा रखी हैं। लेकिन पृथ्वी शॉ से बहस करने के बाद इन्हें सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस द्वारा काफी ज्यादा गालियां भी पड़ रही है।

 

वकील ने लगाया गंभीर आरोप

सपना गिल के वकील ने काशिफ खान ने आरोप लगाया था कि पुलिस सपना को मेडिकल टेस्ट के लिए जाने नहीं दे रही है। वकील ने बताया कि मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में ही रखा गया है। काशिफ खान ने कहा कि सपना गिल के साथ पृथ्वी शॉ ने मारपीट भी करा है। इसके अलावा पृथ्वी के हाथ में डंडा भी दिख रहा है। पृथ्वी शॉ के दोस्तों ने पहले ग्रुप बनाकर मारपीट किया। यही सब आरोप लगाते हुए सपना गिल के वकील ने पुलिस स्टेशन सपना के लिए मेडिकल कराने की अनुमति मांग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top