LSG vs DC Live : दिल्ली कैपिटल्स ने जिता टॉस, टॉस जीतकर कर चुनी गेंदबाजी

LSG vs DC Live : दिल्ली कैपिटल्स ने जिता टॉस, टॉस जीतकर कर चुनी गेंदबाजी

आईपीएल के 16वें सीजन का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली ने मैच में टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। लखनऊ की कप्तानी केएल राहुल कर रहे है। पिछले साल उन्होंने टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर कर रहे है।

 

लखनऊ की पहले बैटिंग

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ ने चार विदेशी खिलाड़ियों में कायेल मेयर्स, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस और मार्क वुड को रखा है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स में कप्तान डेविड वॉर्नर के अलावा मिचेल मार्श, रीले रूसो और रोवमन पॉवेल विदेशी खिलाड़ी हैं। ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में सरफराज खान दिल्ली के लिए विकेटकीपिंग करेंगे।

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), कायेल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, मार्क वुड, जयंत यादव, रवि बिश्नोई, आवेश खान।

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, रिले रूसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top