IPL 2023 : इस घातक ऑलराउंडर पर सभी टीमों की है निगाहें।‌ मैदान पर लंबे छक्के लगाने में है सबसे माहिर

MI

आईपीएल 2023 को लेकर तैयारी काफी जोर-शोर से की जा रही है। वही आज 2023 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा। इस मिनी ऑक्शन में कई ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जिन्हें बेस प्राइज से 5 गुना अधिक पैसे मिल सकते हैं। इसमें सबसे ज्यादा ऑलराउंडर खिलाड़ी शामिल है जिन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए हर कोई प्रयास में है।

इस लेख के जरिए हम एक ऐसे ऑलराउंडर के बारे में जानेंगे। जिसे मुंबई और पंजाब जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी अपने एड़ी से चोटी का जोर लगाने वाली हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक ऐसा खिलाड़ी है जो अपने टीम को विश्व कप में जीत दिलाया था।

इस खिलाड़ी को खरीदने के लिए होगा टीमों के बीच युद्ध

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के ऑक्शन में इस बार किसी और खिलाड़ी नहीं बल्कि इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स को लेकर बहुत बड़ा घमासान होने वाला है और यह घमासान किसी और में नहीं मुंबई और पंजाब जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी के बीच देखा जाएगा। दरअसल आपको बता दें बेन स्टोक का बेस प्राइस 2 करोड़ रखा गया है लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बेस प्राइस के 5 गुना दामों पर इनको खरीदा जा सकता है।

आईपीएल में कर चुके हैं बड़े-बड़े कारनामे

आईपीएल 2023 में बेन स्टोक्स को लेकर बड़ी बोली इस वजह से भी लगाई जा सकती है क्योंकि इन्होंने अपनी टीम को कई बार कमाल प्रदर्शन करके जिताया है। आईपीएल में अभी तक बेन स्टोक्स ने 43 मैच में 920 रन बनाए हैं और 28 विकेट हासिल किए हैं। यही वजह है कि उनका अनुभव इस वक्त उनके पक्ष में नजर आ रहा है और मुंबई सहित पंजाब की टीम करोड़ों रुपए इस खिलाड़ी पर खर्च करने को तैयार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top