4 बल्लेबाज जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए शतक जड़ा है, कप्तान ने मचाया धमाल

केवल 6 गेंदों में अर्जुन ने चुकाया अपने पिता सचिन का 14 साल पुराना कर्ज, देख ड्रेसिंग रूम में ही रोने लगे सचिन, VIDEO

मुंबई इंडियंस का नाम सुनते ही सबसे पहले चैम्पियन शब्द दिमाग में आता है। चार बार आईपीएल में चैम्पियन रहने वाली मुंबई इंडियंस की टीम में हर सीजन धाकड़ खिलाड़ी आते हैं। टीम एक संगठन की तरह होकर काम करती है इसलिए शायद मुंबई इंडियंस आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा सफल रही है। ऐसा भी नहीं दिखा है कि मुंबई इंडियंस ने कोई ज्यादा एकतरफा मुकाबले जीते होंगे। मेहनत करते हुए इस टीम ने कई बार करीबी अंतर से मैच जीते हैं। बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी बराबर योगदान दिया है।

रोहित शर्मा का नाम यहाँ होना लाजमी है

मुंबई इंडियंस ने खराब प्रदर्शन के बाद भी कई बार आईपीएल में वापसी की और फाइनल में भी जीत हासिल की है। इस टीम की ख़ास बात यही है कि हर खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी समझता है और पूरे दिल से खेलता है। किसी दिन मुख्य खिलाड़ी फ्लॉप रहेंगे तो अन्य खिलाड़ी अपना योगदान देंगे। इन सब कारणों से इस टीम को हराना हर टीम के लिए मुश्किल रहता है। हालांकि शतक इस टीम की तरफ से ज्यादा नहीं लगे हैं लेकिन जो 4 शतक लगे हैं उनका जिक्र इस आर्टिकल में किया गया है।

मुंबई इंडियंस के 4 शतकवीर सनथ जयसूर्या

आईपीएल के पहले ही सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए शतक आया था। सनथ जयसूर्या ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मई 2008 में 48 गेंद खेलकर सैकड़ा जड़ा था। वह 114 रन बनाकर नाबाद रहे थे। जयसूर्या ने यह स्कोर लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाया था। आईपीएल में इस टीम की तरफ से यह पहला शतक था।

सनथ जयसूर्या ने भी यह कारनामा आईपीएल में किया है

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने 2011 के आईपीएल में कोच्चि टस्कर्स केरल के खिलाफ 66 गेंद पर नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। हालांकि ब्रेंडन मैकलम और महेला जयवर्धने की शानदार पारियों की बदौलत कोच्चि ने उस मैच में मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हरा दिया था।

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा ने 2012 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शतक जड़ा था। 60 गेंद पर रोहित शर्मा ने नाबाद 109 रन बनाए थे। सचिन तेंदुलकर का विकेट जल्दी गिरने के बाद रोहित शर्मा ने मोर्चा संभाला एक शानदार शतक जड़ दिया।

लेंडल सिमंस

इस बल्लेबाज ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 2014 के आईपीएल में शानदार शतक जड़ा था। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिमंस ने 61 गेंद पर नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। इस पारी के दौरान सिमंस ने 14 चौके और 2 आसमानी छक्के जड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top