112 रनों की तूफानी पारी खेलने के बाद, सूर्या ने स्थापित किए कई कीर्तिमान, रोहित शर्मा सहित इन बल्लेबाजों को छोड़े पीछे

surya

कल के मुकाबले में भारतीय टीम के सुपर स्टार बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ 112 रनों की धमाकेदार पारी खेलते हैं। उस दौरान यह मैदान पर 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे। उनकी इस पारी में 9 छक्के और 7 चौके शामिल थे।

सूर्या ने स्थापित किए कई कीर्तिमान

सूर्यकुमार यादव ने 112 रनो की पारी के साथ अपने करियर का तीसरा शतक लगाया। उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी के साथ कई सारे कीर्तिमान भी स्थापित किए। आईये नजर डालते हैं उनके द्वारा बनाए गए कीर्तिमानों पर।

1:- सूर्यकुमार यादव इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

2:- सूर्यकुमार यादव का आज 3 टी20 शतक था। इसी के साथ अब भारत की ओर से दूसरे सबसे ज्यादा और दुनिया के 5वें सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

3:- वें रोहित शर्मा (10 छक्के) के बाद एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

4:- सूर्यकुमार ने अपना शतक 45 गेंदो पर पूरा किया। इसी के साथ वें भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

5:- सूर्यकुमार ने अपनी शतकीय पारी के दौरान अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 1500 रनों का आंकड़ा भी पार किया। इसी के साथ उन्होंने वेस्ट इंडीज के दिग्ग्ज कीरोन पोलार्ड, बांग्लादेश के बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम और श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top