शेफाली वर्मा के बाद तारा ने दिखाई दम, मंधाना की हुयी आँखे नम- वीडियो

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स

महिला प्रीमियर लीग का दूसरा मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना और दिल्ली की कप्तानी मेग लैनिंग है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में दो विकेट पर 223 रन बनाए हैं। आरसीबी को जीत के लिए 224 रन बनाने होंगे।

आरसीबी का पहला विकेट गिरा

आरसीबी को पहला झटका एलिस कैप्सी ने दिया। उन्होंने पांचवें ओवर की दूसरी बॉल पर ओपनर सोफी डिवाइन को पवेलियन भेज दिया। डिवाइन ने तीन चौकों की मदद से 11 गेंद पर 14 रन बनाए। उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ पहलरे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की। आरसीबी ने पांच ओवर में एक विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। स्मृति मंधाना और एलिस पैरी क्रिज पर है।

 

दोनो टीमों की प्लेइंग इलेवन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, दिशा कसाट, एलिस पैरी, हीथर नाइट, ऋचा घोष (विकेटकीपर), कनिका आहूजा, आशा शोभना, प्रीति बोस, मेगन शुट, रेणुका ठाकुर सिंह।

दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), मरिजान कैप, जेमिमा रोड्रिग्ज, एलिस कैप्सी, जेस जोनासेन, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, राधा यादव, तारा नौरिस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top