दुसरे मैच में बने कुल 15 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, पचासा जड़ रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

ind vs nz

जैसा कि आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में खेला गया। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम पूरी तरह से पस्त नजर आई। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी कप्तान रोहित शर्मा (51) और शुभ्मन गिल के नाबाद 36 रनों की बदौलत मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही। रायपुर के मुकाबले को अपने नाम करने के साथ ही टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर चुकी हैं।

रोहित शर्मा ने खेली तूफानी पारी

जैसा कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम 108 रनों पर ऑल आउट हो जाती है। वहीं भारतीय टीम की तरफ से ओपनिंग बल्लेबाजी के लिए रोहित शर्मा और शुभ्मन गिल मैदान पर उतरते हैं। इस मुकाबले में रोहित शर्मा अर्धशतकीय पारी खेलने में सफल रहे। इस दौरान उन्होंने 50 गेंदों का सामना करते हुए 51 रनों की बेमिसाल पारी खेलते हैं। इस पारी में उन्होंने 7 चौके तथा दो गगनचुंबी छक्के जड़े।

IND vs NZ ODI Series Live streaming Where and how to watch India vs New  Zealand 2 nd Match live on TV mobile | IND vs NZ ODI Series Live Streaming:  कब

मैच में बने कुल 16 के ऐतिहासिक रिकॉर्ड

1. रोहित शर्मा अब भारत के लिए एकदिवसीय मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। हिटमैन के नाम भारत के लिए 233 पारियों में 267 छक्के हो गए हैं। उनसे पीछे धोनी (222) और सचिन तेंदुलकर (195) हैं।

2. भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 5 पारियों में ये चौथी अर्धशतकीय साझेदारी थी।

3. रोहित-गिल की इस सीजन में बतौर ओपनिंग साझेदारी

143
33
95
60
72

4. रोहित शर्मा ने वनडे में कप्तान के रूप में 60+ औसत और 100+ स्ट्राइक रेट के साथ 1000 रन पूरे किए। उन्होंने 23वीं पारी में उस मुकाम को हासिल किया। इस मामले में कोहली (17) और सौरव गांगुली (22) उनसे आगे हैं।

5. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस मैच (IND vs NZ) में शानदार अर्धशतक जमाया। ये उनके वनडे करियर का 48 वां वनडे फिफ्टी थी। इस मुकाबले में उनहोए 51 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 51 रन की पारी खेली थी।

6. रोहित ने शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में अपना पहला छक्का लगाया। इस मैच (IND vs NZ) में उन्होंने कुल 2 छक्के लगाए।

7. रोहित शर्मा वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने वाले चौथे बल्लेबाज बने।

69 – सचिन तेंदुलकर (232)
61 – विराट कोहली (143)
50 – जाक कैलिस (158)
46 – रोहित शर्मा (133)*
46 – क्रिस गेल (142)
44 – सौरव गांगुली (148)

8. इस मुकाबले में न्यूज़ीलैंड ने सिर्फ 15 रन के संयुक्त स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। जो की इतिहास में 5 विकेट के गंवाने के बाद उनका सबसे कम स्कोर है।

15/5 बनाम भारत रायपुर 2023*
18/5 बनाम श्रीलंका कोलंबो 2001
20/5 बनाम बान मीरपुर 2010
21/5 बनाम ऑस्ट्रेलिया फरीदाबाद 2003

9. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 115 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमे से भारत ने अब 57 जीत लिए हैं तो न्यूजीलैंड ने 50 जीते हैं। वहीं, 7 मुकाबलों का परिणाम नहीं निकल पाया जबकि एक टाई रहा है।

10. 2019 दिसंबर से वनडे में भारत घर पर:

WI को हराया (2-1)
ऑस्ट्रेलिया को हराया (2-1)
इंग्लैंड को हराया (2-1)
WI को हराया (3-0)
दक्षिण अफ्रीका को हराया (2-1)
श्रीलंका को हराया (3-0)
न्यूजीलैंड को हराया (2-0)*

11. भारत की घर में पिछली 24 सीरीज में यह 22वीं सीरीज जीत है।

12. जीत में रोहित ने गांगुली के वनडे रनों की संख्या को पार कर लिया।

11157 – सचिन तेंदुलकर
9173 – विराट कोहली
6822 – रोहित शर्मा*
6818 – सौरव गांगुली

13. शुभमन गिल पहली 20 एकदिवसीय पारियों में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

1142 – शुभमन गिल*
1089 – फखर ज़मान
1082 – इमाम उल हक
994 – विवियन रिचर्ड्स
969 – वैन डेर डूसन

14. ODI चेज में उच्चतम औसत (न्यूनतम 3000 रन)

64.8 – विराट कोहली*
56.8 – एबी डिविलियर्स
51.0 – एमएस धोनी
48.9 – रोहित शर्मा*
45.5 – गौतम गंभीर
44.9 – जैक्स कैलिस

15. भारतीय टीम ने पहली बार वनडे में किसी टीम के 5 बल्लेबाजों को 15 रन पर पवेलियन भेजा

15/5 न्यूजीलैंड रायपुर 2023 *
26/5 इंग्लैंड द ओवल 2022
29/5 पाक कोलंबो 1997
30/5 जिम हरारे 2005

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top