केएल राहुल और आथिया के शादी के बाद सुनील शेट्टी ने किया बड़ा बयान

केएल राहुल और आथिया

पिछले कई दिनों से क्रिकेटर केएल राहुल और एक्ट्रेस आथिया शेट्टी की विवाह को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड में बने हुए हैं। सोमवार को सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फॉर्म हाउस में दोनों विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। केएल राहुल और आथिया शेट्टी के शादी की पुष्टि बीते दिन सुनील शेट्टी ने मीडिया को खबर देकर की थी।

कई सुपरस्टार हुए शामिल

केएल राहुल और आथिया शेट्टी की शादी में ताजा खबरों के अनुसार, बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की कई हस्तियां उनकी शादी की शोभा बढ़ाएंगी, जिनमें अभिनेता सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार और विराट कोहली शामिल हैं। शादी की गेस्ट लिस्ट में करीब 70 लोग शामिल हैं।

वहीं इसके अलावा इस समय की संगीत सेरेमनी का वीडियो सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस से वायरल हो रहा है। सुनील शेट्टी के खंडाला फार्म हाउस पर लाउड म्यूजिक सुना जा सकता है। इस दौरान शाहरुख खान की मूवी पठान का गाना चल रहा था। इन गानों पर कई लोग नाचते झूमते हुए भी नजर आ रहे हैं।

सुनील शेट्टी ने कहा

इस दौरान सुनील शेट्टी से कई रिपोर्टर रोड पर पूछते हुए नजर आए की क्या केएल राहुल और आथिया का शादी हो गया, इस दौरान सुनील शेट्टी कहते हैं कि,

“अभी सात फेरे लेने बाकी है, लेकिन शादी हो चुकी है। और ये मेरे लिए खुशी की बात है कि मैं ससुर बन गया हूं”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top